देश में जहां एक तरफ कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन की कमी भी परेशानी की वजह बनी हुई है। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके।

गौर रहे कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अगले दो दिन के भीतर हर जिले में 50 या इससे अधिक हॉटस्पॉट वाले गांवों में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने होंगे। इसकी कार्रवाई रिपोर्ट महानिदेशक, विकास एवं पंचायत के कार्यालय को ईमेल आईडी [email protected] पर भेजनी होगी।
news source from : punjabkesari
