
मालूम हो कि दो दिन पूर्व राव इंद्रजीत के निजी सचिव विक्रम सिंह ने रामपुरा थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि फौजी ने ऑक्सीजन नहीं मिलने पर राव इंद्रजीत एवं उनके परिवार के बारे में अपशब्द कहें थे और गोली से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच बुधवार को फौजी का माफीनामा पुलिस के पास पहुंच गया। फौजी बहादुर सिंह अलवर जिले के बीरयावास का रहने वाला है। कुछ समय से रेवाड़ी के भक्तिनगर में मकान बनाकर रह रहा है। उसके भाई रविंद्र की हालत खराब थी और रेवाड़ी में अव्यवस्था का माहौल था, ऑक्सीजन नहीं मिली। उसके मित्र ने गुरुग्राम से सिलेंडर का जुगाड़ कराया। इसकी कीमत 70 हजार बताई गई लेकिन फौजी ने बताया कि उसके मित्र ने उससे पैसे नहीं लिए थे। अब इस मामले में पुलिस व सांसद का अगला कदम क्या होगा यह देखना होगा। पुलिस ने माफीनामा की बात तो बताई लेकिन इससे अधिक कुछ भी बोलने से फिलहाल इंकार कर दिया।
NEWS Source from : punjabkesari
