Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Corona से बचे महंगाई में फंसे, ये 10 सस्ती चीजें देंगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

Corona से बचे महंगाई में फंसे, ये 10 सस्ती चीजें देंगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

faridabadnews24By faridabadnews24June 19, 2021No Comments4 Mins Read

बढ़ती महंगाई का आलम यह हो गया है कि यह भी कोरोना वायरस की तरह न्यू नॉर्मल लगने लगा है। कुछ समय पहले महीनों में चीजों के दाम बढ़ते थे लेकिन अब हर दिन खाने की चीजों के दाम में उछाल नजर आता है। हालांकि भारत में पुरानी पद्धतियों को हमेशा फॉलो किया गया है और समय-समय पर वह काम भी आई है। आज महंगाई के दौर में आम जनता खाने की महंगी वस्तु के सस्ते ऑप्शन चुनने को मजबूर हो रही है।

आइए जानते हैं महंगाई के दौर में भी कैसे अपनी सेहत का ख्याल रखें-
1. कोलेस्ट्रॉल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर महंगाई के दौर में सस्ती चीजों के सेवन से भी आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं। लौकी का सेवन करें, लौकी का ज्यूस भी काफी फायदेमंद होता है, लहसुन के सेवन से खून पतला होता है। आप आधे से भी कम चम्मच घी को गरम करके उसमें लहसुन की कलियों को सेक लें। और रोज सुबह खाली पेट लें। इससे आपका खून पतला रहेगा।
2.शुगर- शुगर के मरीज होने पर आप कम कीमत में भी अपनी शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे- शुगर हाई होने पर रोज खाली पेट नीम के ज्यूस का सेवन करें, भुने हुए चने का सेवन करें, बेसन की रोटी और खाखरे भी खा सकते हैं।
3.कैल्शियम- इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लग जाती है। ऐसे में आप अगर महंगाई के दौर में भी अपने आपको फीट रखना चाहते हैं तो केले खाएं, दूध पीएं, अगर पनीर नहीं खा सकते हैं तो एक दिन छोड़कर पीने के पानी में चूना डाल लें (पान पर लगाने का)। ताकि आपको कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी।
4.दिल को रखें स्वस्थ- कहते दिल को स्वस्थ रखने के लिए सेब जरूर खाना चाहिए। लेकिन सेब महंगे होने के कारण कई लोग नहीं भी खाते हैं। ऐसे में आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं, साथ ही प्रतिदिन नाश्ते के बाद दूध से हल्दी जरूर लें। वह आपको दिल की बीमारी से दूर रखेगी।
5.हिमोग्लोबिन- जी हां, खून की कमी होने पर गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। मनुक्का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है लेकिन इसकी जगह आप टमाटर खा सकते हैं, गुड़ का पानी पीने से हीमोग्लोबिन एक सप्ताह में बढ़ने लगता है। रोज सुबह ब्रश करने के बाद गुड़ के पानी में थोड़ा सा नींबू और काला नमक डालकर पी लीजिए।
6.डिप्रेशन-
कोरोना काल में यह एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इस पर काबू नहीं करने पर यह इंसान के लिए परेशानी बन जाती है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा डार्क चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके बदले आप रोज सुबह धूप लें, हरी सब्जियों का सेवन करें, मेडिटेशन करें और अधिक से अधिक पानी पीएं। तब भी आप इस बीमारी से जीत सकते हैं।

7.आंखों की रोशनी- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हाई रीच फूड का सेवन करना चाहिए। जैसे ब्रोकली, महंगी होने पर आप इसकी जगह गाजर, आंवले का भी सेवन कर सकते हैं। आंवले और गाजर में आंखों के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बहुत जरूरी है।
8.इम्युनिटी- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप खट्टे फलों को सेवन जरूर करें। जैसे संतरा, अंगूर, नींबू। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी और सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह मोटापा और हृदय रोग को भी दूर करने में मदद करता है। हल्दी, अदरक, पालक और लहसुन भी मददगार होती है।
9.बॉडी की चिकनाहट- तेल का अधिक सेवन सेहत के लिए खतरा होता है। लेकिन प्रतिदिन इसका सेवन भी जरूरी है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से कभी नुकसान नहीं होता है। लेकिन आज तेल की कीमत पर नजर डाली जाए तो-
 
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेल का ऐसा कोई खास दूसरा ऑप्शन नहीं है। इसके लिए आम इंसान को ही खपत कम करना होगी।
10 पोषक तत्वों से भरपूर दाल- जी हां, दाल में इस तरह के फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, पेट संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं, बादाम से अधिक प्रोटीन दालों में पाया जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप सस्ती सब्जियां खा सकते हैं। क्योंकि इसका दूसरा उपाय नहीं है। दाल रोजमर्रा की खाद्य चीजों में आता है। साथ ही आप मूंगफली का सेवन भी कर सकते हैं।
Caught in inflation left by Corona faridabadnews24 these 10 cheap things will give you the power to fight diseases
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

क्या क्या सावधानी बरतें? खतरनाक AQI के बीच

November 10, 2026

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर मरीजों को मिलेंगी

October 11, 2026

समझें दोनों के अटैक में छिपे अलग-अलग जोखिम, कुत्ते का काटना ज्यादा खतरनाक या बिल्ली का?

September 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.