Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 201 प्रबुध हस्तियो को किया राष्ट्रीय रत्न अवार्ड्स से सम्मानित

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा 201 प्रबुध हस्तियो को किया राष्ट्रीय रत्न अवार्ड्स से सम्मानित

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार दिनांक 8 मार्च, 2020 को हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक राष्ट्रीय सम्मान समारोह “राष्ट्रीय रत्न अवार्ड्स” का आयोजन किया गया जिसकी आयोजक संगठन की संस्थापक/ राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी व संयोजक ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी रहे।

 

समारोह की मुख्य अतिथि हरियाणा कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा जी व महिला मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय की डायरेक्टर बहन चित्रलेखा शर्मा जी रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस आगरा राकेश शुक्ला जी, कॉग्रेस विधायक नीरज शर्मा जी, पूर्व न्यायाधीश जयपुर श्री उदयचंद बारूपाल जी, जय हिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा जी, भाजपा नेता भाई साहब टीपरचंद शर्मा जी, पदम् श्री विजेता व वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ रोमेश गौतम जी, स्वर्ण भारत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित जी, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लखन शर्मा जी, केंद्रीय दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की सदस्य कुसुम महाजन जी अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वर हिंदुस्तानी जी, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य व एमिनेंट सदस्य – CM विंडो डॉ तेजपाल शर्मा जी, राष्ट्रीय महिला जागृती मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जसप्रीत सिंह जी, ओंकार ग्रुप के मालिक रोबिन सिंह जी रहे।

 

राष्ट्रीय रत्न अवार्डस सम्मान समारोह में 201 श्रेष्ठ समाज सेवियों को सम्मानित किया गया है। संगठन की संस्थापक चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश भर से आये प्रबुद्ध समाज सेवी भाई बन्धुओ को राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड, राष्ट्रीय खेल रत्न अवार्ड्, फरीदाबाद रत्न अवार्ड्, मानव सेवा अवार्ड, कला/ संस्कृति अवार्ड से सुशोभित किया है। अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमे समय समय पर देशहित में कार्य कर रहे बन्धुओ को सम्मानित करना चाहिए ताकि उनका हौसला बुलन्द हो सके और वो भविष्य में बढ़ चढ़ कर गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए और अधिक निःस्वार्थ भाव सेवा कर सके। इस कार्यक्रम में सभी पत्रकार बन्धुओं ने अपना कीमती समय देकर कार्यक्रम को कवर किया। संगठन की तरफ से सभी पत्रकार बन्धुओ को सम्मानित भी किया गया है।

 

कार्यक्रम में सहयोगी साथी ज्योति सैनी जी, मुनेश नरवाल जी, संगीत गुरु उषा किरण शर्मा जी, उमेश कुंडू, सुमित रावत, रुक्मणि कुमारी जी, संगठन की जिला अध्यक्ष प्रीति नरुका जी, एडवोकेट ललित खटाना जी, महेश खटाना व हेमंत बहल जी रहे जिन्होंने अपने अथक प्रयास ओर मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के बीच मे ही समर्पण संस्था की ओर से पूर्व नन्यायाधीश उदय चंद बारूपाल जी ने अम्बिका शर्मा को मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया व। इस सुंदर आयोजन के लिए आगरा से ए.सी.पी. राकेश शुक्ला जी ने कांस्य की गऊ मूर्ति देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन रहा जिसमे संस्कृति संगम एकेडमी के बच्चों ने बहुत ही उम्दा प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। लिटल फ्लावर्स स्कूल, बल्लबगढ़ के छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर हरियाणवी नृत्य करके कार्यक्रम में जान डाल दी। अम्बिका शर्मा ने सबको सम्मानित कर अंत मे सबका धन्यवाद किया।

faridabadnews24 Rashtriya Mahila Jagriti Manch honored 201 Prabudh celebrities with Rashtriya Ratna Awards
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.