Self Add

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, नॉर्मल डिलीवरी

हरियाणा के मेवात इलाके की एक विवाहिता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। महिला की डिलीवरी राजस्थान के अलवर इलाके के एक निजी अस्पताल में करवाई गई थी। डॉक्टरों की टीम ने बेहद की संजीदगी से इस डिलीवरी को करवाया। वहीं एक साथ चार बच्चों को जन्म देने के बाद डॉक्टरों की टीम भी हैरान थी।

जानकारी के मुताबिक मेवात इलाके की २५ वर्षीय महिला आयशा की शादी अलवर इलाके के पाटखोरी गांव निवासी शब्बीर के साथ दो साल पहले हुई थी। अब महिला को एक साथ चार बच्चे हुए हैं। महिला के तीन लड़के और एक लड़की हुई है। वहीं महिला की सामान्य डिलीवरी करवाई गई है।

आयशा की शादी शब्बीर निवासी पाटखोरी से करीब दो साल पहले हुई थी। मध्यमवर्गीय परिवार के शब्बीर चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। डॉक्टर के अनुसार, इस तरह के मामले बहुत कम सामने आते हैं। ऐसे मामलों में आमतौर पर बच्चे स्वस्थ नहीं रहते, साथ ही प्रसव के दौरान भी खासी परेशानी आती है। लेकिन इस मामले में महिला की डिलिवरी भी नॉर्मल तरीके से हुई और बच्चे भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

आयशा के परिजनों ने जच्चा-बच्चा के घर आने पर खूब जश्न मनाने का इंतजाम किया है। परिजनों के मुताबिक, गांव ही नहीं रिश्तेदारियों से लेकर दूरदराज गांव के लोगों को भी दावत दी जाएगी। अभी महिला और नवजात अलवर के निजी अस्पताल में ही हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea