Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा के युवाओं को कच्ची नहीं पक्की नौकरी :दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के युवाओं को कच्ची नहीं पक्की नौकरी :दुष्यंत चौटाला

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2020No Comments2 Mins Read

प्रदेश सरकार में जेजेपी की हिस्सेदारी होने के करीब चार माह बाद इसराना में हुई युवा प्र्रेरणा दिवस रैली में दुष्यंत चौटाला ने अपने भाषण के माध्यम से न केवल गठबंधन सरकार द्वारा लिए गए बड़े फैसलों को जनता के सामने रखा बल्कि भविष्य में युवाओं को रोजगार, फसल खरीद, गांवों के विकास, किसानों को टेंशन फ्री करने सहित अन्य सुविधाओं के लिए गठबंधन सरकार की योजनाएं बताई। वे यहां अपने पिता पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला के 59 वें जम्र दिवस पर आयोजित युवा प्रेरणा दिवस पर रैली को संबोधित कर रहे थे जेजेपी सरंक्षक डा. अजय सिंह चौटाला व दुष्यंत चौटाला ने यहां रैली स्थल पर पहुंचते ही पूर्व उपप्रधानमंत्री व जननायक स्व. देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में हरियाणा में मॉडर्न विलेज बनाने की सरकार की योजना का खुलासा करते हुए कहा कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन गांवों में वे सभी सुविधाएं दी जाएंगी जो सुविधाएं शहरों के सेक्टरों में मिलती हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिहायशी क्षेत्रों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और गठबंधन सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि गांवों को भी शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाए।

डिप्टी सीएम दुष्यंत ने कहा कि फसल खरीद को लेकर भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि गेहूं ही नहीं बाजरे की फसल का भी एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि गेहूं का उठान समय पर हो, इसके लिए मंडियों में बारदाने की कमी नहीं होगी। इस बाबत सरकारी अधिकारियों से तीन-तीन बैठकें कर उन्हें कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान उत्पादक किसानों को पराली का सदुपयोग करने के लिए 100 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि प्रदान की है। यही नहीं कांग्रेस की सरकारों में किसान को 50 हजार का ब्याज रहित ऋण लेने के लिए किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था परन्तु वर्तमान सरकार ने किसानों को 3 लाख रूपये तक बिना ब्याज का ऋण देने की योजना लागू की है।

उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने धान ख्ररीद पर अनेक सवाल उठाए थे, हरियाणा में पहली बार जेजेपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने धान मिलों की फिजिकल वैरिफिकेशन करवा कर इस समस्या का निवारण किया है और जिन राइस मिलों पर पैनल्टी लगाई गई थी, उनसे पैनल्टी का 60 प्रतिशत जमा करवा लिया है।

ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों को टेंशन फ्री किया जाएगा। उन्हें एक-एक दाने के नुकसान की भरपाई मुआवजा देकर की जाएगी। प्रदेश में फरवरी व मार्च माह में फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश संबंधित जिला उपायुक्तों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में भिवानी, झज्जर व अन्य जिलों में ओलावृष्टि से किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हो गई थीइनकी स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को 26 करोड़ की राशि प्रदान की गई हैसरकारी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को उनकी हिस्सेदारी देने के लिए निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार इस वायदे को कानून बनाने से पहले गहनता से अध्ययन कर रही है। उन्होंने अन्य राज्यों में लागू किए गए निजी क्षेत्र के आरक्षण बिल को अदालतों में ले जाने का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार इस प्रस्ताव को विधानसभा में लाने से पहले हर कानूनी बाधा को दूर कर लेना चाहती है ताकि भविष्य में इसे लागू करने में कोई बाधा न आए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार वर्तमान युग में महत्वपूर्ण आवश्यकता है, लोग डीसी रेट पर बच्चों को नौकरी दिलवाने की बात करते हैं लेकिन सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि प्रतिभावान युवाओं को सरकारी नौकरी मिला करेगी। बुढ़ापा पेंशन 5100 रूपये देने को लेकर दुष्यंत चौटाला ने रैली में अपना इरादा दोहराया।

दुष्यंत चौटाला ने सड़कों लेकर कहा कि स्टेट हाइवे व जिले से जिले से जोडऩे वाली सड़कों का नवीनीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़कों में गढ्ढों की शिकायत को ठेकेदार ने यदि 96 घंटे नहीं भरा तो ठेकेदार पर 1000 रुपये जुर्माना हर रोज लगाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कहा कि ने पिछले चार माह में उनके पास विभिन्न विभागों से जुड़ीं 82 हजार 893 से अधिक जनता की शिकायतें मिली हैं जिनका निवारण हेतु संबंधित विभागों के पास भेज दिया गया है। डिप्टी सीम ने कहा कि डा. अजय चौटाला का 59 वां जम्र दिन है और मैं मुक्त कंठ से घोषणा करता हूं कि आगामी 59 दिनों में ही की गई घोषणाओं में प्रमुख घोषणओं को अमल में लाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के बजट में पहली बार हरियाणा के एतिहासिक गांव राखीगढ़ी के विकास के लिए 500 करोड़ रूपये की राशि देने की व्यवस्था की गई। रोजगार मेलों की संख्या बढ़ाने पर रोजगार मंत्री अनूप धानक की डिप्टी सीएम ने तारीफ।

कांग्रेस में मारे जाते हैं कमजोर वर्ग के हक, पहले तंवर और अब शैलजा को किया किनारे – डॉ. अजय  

 

13 मार्च, इसराना/पानीपत अपने 59वें जन्मदिवस पर जननायक जनता पार्टी की ओर से रखे गए समारोह में पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी को विस्तार और नया रूप देने का आह्वाहन किया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह को अधिकृत करते हुए कहा कि समान विचारधारा वाले सभी साथियों को साथ लें। अपने पुराने दल इनेलो का जिक्र विशेष तौर पर करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि वहां वाले साथियों की हरी पगड़ी में थोड़ा सा पीला रंग मिलाकर अपने साथ ले लें। डॉ अजय चौटाला ने ये भी कहा कि कांग्रेस देश में और हरियाणा में बिखर रही है क्योंकि वहां कमजोर वर्ग के नेताओं का सम्मान नहीं होता। अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष से हटाए जाने और अब कुमारी शैलजा की राज्यसभा की टिकट काटे जाने पर अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के कांग्रेसी दलित विरोधी हैं और कमजोर वर्ग के हितों पर अपनी रोटियां सेकते हैं।

अजय चौटाला ने अपने चहेते कार्यकर्ताओं को हीरे जवाहरात कहकर संबोधित किया और कहा कि उनकी मेहनत की बदौलत आज राज में हिस्सा मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार में जेजेपी की तरफ से नए मंत्री और बोर्ड कॉरपोरेशन के चेयरमैन जल्द ही बनेंगे। साथ ही अजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत करते रहें, जेजेपी का पूरा राज भी आएगा। चौधरी देवीलाल को याद करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि जनता की सेवा करना राजनेता का धर्म है और अगर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोशिशों में कमी मिले तो बुजुर्गों को उनका कान पकड़कर काम करवाने का अधिकार है।

अजय चौटाला ने खुद के जेल में होने को भूपेंद्र सिंह हुड्डा की साजिश बताया और कहा कि उनका अहित करने वाले आज खुद जेल की दहलीज पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में कई नेताओं ने पार्टियां बनाईं लेकिन आज किसी का अस्तित्व नहीं है। अपने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए अजय चौटाला ने लगातार लोगों के बीच बने रहने और यथासंभव जनहित के सार्वजनिक काम करवाने को कहा।

faridabadnews24 Haryana's youth not found a raw job: Dushyant Chautala
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    नूंह जिले में 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 2 अलग-अलग मामलों में 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

    March 9, 2026

    वजह कर देगी हैरान, ‘मेरे शव को भाई-भाभी को हाथ मत लगाने देना…’, फतेहाबाद में युवक ने दी जान

    February 14, 2026

    प्रिंसिपल परअश्लील हरकत करने का आरोप, ‘प्लीज प्रिंसिपल सर मुझे छोड़ दो, मैं आपकी स्टूडेंट हूं’…फिर भी नहीं माना दरिंदा

    February 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.