Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहा- जो बार-बार मां बदले उसे जनता पसंद नहीं करती, सुभाष बराला का नवजोत सिद्धू पर तंज

कहा- जो बार-बार मां बदले उसे जनता पसंद नहीं करती, सुभाष बराला का नवजोत सिद्धू पर तंज

faridabadnews24By faridabadnews24September 29, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हरियाणा : हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा दिए इस्तीफे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जो पहले भाजपा को अपनी मां कहते थे उसके बाद उन्होंने कांग्रेस को अपनी मां कहा, जो व्यक्ति बार-बार मां बदलता हो तथा मां का अपमान करता हो ऐसे व्यक्ति को जनता व समाज पसंद नहीं करता।

सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा ने नवजोत सिद्धू को इतना कुछ दिया तथा उनका रुतबा राजनैतिक रूप से सफल बनाया। मगर उन्होंने भाजपा से भी किनारा किया। सुभाष बराला ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नवजोत सिद्धू की ताजपोशी कांग्रेस आलाकमान ने की। नवजोत सिद्धू ने सबसे पहले पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी छीनी। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद नवजोत सिद्धू पंजाब सरकार को रिमोट से चलाने की कोशिश में थे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शपथ ग्रहण समारोह से लेकर दिल्ली यात्रा व अन्य जगह नवजोत सिद्द सिद्धू पंजाब के नए मुख्यमंत्री कैप्टन चरणजीत सिंह चन्नी की बाजू पकड़कर आगे आगे चलते नजर आ रहे थे उससे उनकी महत्वाकांक्षा स्पष्ट हो रही थी। बराला ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने महत्वाकांक्षा के चलते कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। सुभाष बराला ने कहा कि नवजोत सिद्धू राजनीतिक व्यक्ति नहीं है तथा उनकी राजनीतिक सोच नहीं है। नवजोत सिद्धू केवल तत्कालिक लाभ के लिए किसी भी राजनीतिक दल को किनारा कर सकते हैं।

नवजोत सिद्धू के बारे में बोलते हुए सुभाष बराला ने कहा पंजाब की राजनीति में कांग्रेस के अंदर जो भूचाल आ रहा है उसके लिए जिम्मेदार वहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्दी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं इस पर टिप्पणी करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि यह केवल कयास है। जब कुछ ऐसा होगा तो वह खुलकर टिप्पणी करेंगे।

सुभाष बराला ने कहा की कैप्टन अमरिंदर सिंह एक राष्ट्रभक्त तथा पूर्व फौजी हैं। बतौर मुख्यमंत्री उनकी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होती रहती थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की तीन सीमाएं पाकिस्तान के साथ लगती हैं उनकी रक्षा व सुरक्षा के लिए देश के नेतृत्व से मिलता रहे थे। उनकी राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। सुभाष बराला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कि जो बेकद्री कांग्रेस में नवजोत सिद्धू के कारण हुई वह किसी से छुपी नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह एक का द्वार तथा बड़े स्तर के नेता हैं।

इसके साथ बराला ने कहा कि आने वाले चुनावों में पंजाब के अंदर नवजोत सिद्धू की गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस को बहुत भारी नुकसान होने जा रहा है। कांग्रेस वैसे ही देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्णतया साफ हो चुकी है चंद स्टेट बची हैं उनमें भी अत्यंत महत्वाकांक्षी नेताओं की वजह से अब कांग्रेस का सफाया निश्चित है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में यकीन करता है तथा देश अपने आप को पूर्णतया सुरक्षित भी महसूस करता है।

पंजाब के अंदर आने वाला समय बीजेपी का है। बीजेपी अकेले अपने दम पर वैसे ही पंजाब में सरकार बनाएगी जैसे हरियाणा के अंदर बीजेपी ने अपने दम पर अकेले सरकार बनाई है। सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा के अंदर बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में है। देश की जनता पीएम मोदी की नीतियों तथा भाजपा पर पूरा यकीन करती है। आज भाजपा देश का सबसे मजबूत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा संगठन है।

News Source : punjabkesari

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Said- The public does not like the one who changes mother again and again Subhash Barala's taunt on Navjot Sidhu Taunt on Subhash Barala Navjot Sidhu News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.