Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अहम फैसला हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए

अहम फैसला हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24October 1, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा सरकार ने राज्य के 14,386 सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले करीब 24 लाख विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में प्राथमिक उपचार के समय काम आने वाली दवाओं से युक्त ‘फस्र्ट-एड बॉक्स’ स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ‘हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद’  ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कुल करीब 3 करोड़ रूपए की राशि भी जारी कर दी है। विज्ञान के अध्यापक को ‘फस्र्ट-एड’ का प्रशिक्षण देकर ईंचार्ज बनाया जाएगा। प्रत्येक स्कूल के लिए 2,000 रूपए निर्धारित किए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक स्कूली बच्चा अपना ज्यादा समय स्कूल में ही व्यतीत करता है। अगर इस दौरान बच्चे को कोई चोट लग जाती है तो तुरंत प्राथमिक उपचार की जरूरत पड़ती है।

Image Source : Google

इसी को देखते हुए सरकार ने ‘स्कूल स्तर पर बचाव व सुरक्षा के लिए फंड’ योजना के तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के लिए 2 करोड़ 87 लाख 72 हजार रूपए जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम से सरकार ने प्रदेश के 11,049 प्राइमरी व 3,337 सैकेंडरी स्कूलों में ‘फस्र्ट-एड बॉक्स’ की किट खरीदने के लिए बजट निर्धारित किया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक तथा जिला खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सूची में दर्शाए गए 24 आइटमों को ‘फस्र्ट-एड बॉक्स’ किट में रखें। प्रवक्ता ने बताया कि एक्सपाइरी डेट की दवा आदि इस किट में न रखने और समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source News : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News Important decision for lakhs of students studying in government schools of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.