Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ब्रेकिंग न्यूज़ : इसलिए बेहाल हुआ गरीबों का हाल?

ब्रेकिंग न्यूज़ : इसलिए बेहाल हुआ गरीबों का हाल?

faridabadnews24By faridabadnews24October 3, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google
 
नई दिल्ली :  वर्तमान में देश की जनता भयंकर मंहगाई  झेल रही है। हाल के कुछ वर्षों में तमाम खाद्य वस्तुओं के दाम  दो से तीन गुणा बढ़ गए। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गजब का बदलाव आया और साधारण बुखार के भी लाखों वसूले जाने लगे। कुछ ऐसा हाल शिक्षा के क्षेत्र में भी है जबकि मंहगी शिक्षा के बाद देश के युवा  नौकरियों के लिए धक्के खा रहे हैं। चार चपरासी की पोस्ट निकलती है तो चार लाख से ज्यादा युवा आवेदन करते हैं और इनमे आधे यानि दो लाख से ज्यादा युवा पोस्ट ग्रेजुवट होते हैं। देश का हाल इतना बेहाल कैसे हो गया इस पर कुछ लोग रिसर्च कर रहे हैं और उनके सूत्रों की मानें तो देश में भ्रष्टाचार हर हद पार कर गया है इस वजह से जनता बेहाल है।
रिसर्च करने वालों का कहना है कि देश में अब खाने वाले ज्यादा बढ़ गए हैं। रोजाना ख़बरें आतीं हैं कि प्रवर्तन निदेशालय या आयकर विभाग ने कहीं छापा मारा है और मामला से से कई हजार करोड़ का है। ऐसे छापे आये दिन ,मारे जा रहे हैं लेकिन छापेमारी के बाद बरामदी या ऐसे भ्रष्टों को सजा की ख़बरें कम आती हैं। शायद बड़ा गोलमाल चल रहा है और मामले को ले देकर दबा दिया जाता है। देश के कई राज्यों में कुछ वर्षों में चिट फंड के कई बड़े घोटाले हुए और ऐसे लोगों ने देश के करोड़ों लोगों को लाखों करोड़ का चूना लगाया लेकिन कार्यवाही बहुत कम लोगों पर हुई यहाँ भी सांठ गाँठ हो गई। यही नहीं कुछ वर्षों में Multilevel marketing करने वालों के गिरोह ने भी देश के लाखों लोगों को कई लाख  करोड़ का चूना लगाया लेकिन अधिकतर ठगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कई ऐसे कारण हैं जिस वजह से देश के ठगों के हौसले बढ़ते चले गए और देश की जनता लुटती चली गई और अब भी लुट रही है। रिसर्च करने वालों के सूत्रों की मानें तो देश के बड़े ठग बड़ा खेल -खेल रहे हैं और देश की जनता की हालत खस्ता होती जा रही है।
 रिसर्च करने वालों का दावा है कि आप जाकर देख लें जब कोई नेता मंत्री या विधायक बने तो उसे उसके घर शुरू के एक हफ्ते में जितने लोग माला पहनाने पहुंचेंगे उनमे से 73 फीसदी  ठग या दो नंबर का काम करने वाले होंगे और यही नहीं किसी जिले में कोई नया बड़ा अधिकारी आये तो उसे भी अधिकतर माला पहनाने या गुलदस्ता देने सबसे पहले यही पहुँचते हैं।रिसर्च करने वालों का कहना है कि देश में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस पर सरकार का टैक्स और अन्य चीजों पर टैक्स से अथाह रोकड़ा यानि रूपये सरकार के पास आ रहे हैं लेकिन देश के कई राज्यों की जनता सड़कों के गड्ढे में गिर रही है। देश में तमाम राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहे हैं और कई एक्सप्रेस वे भी बन रहे हैं जो अच्छी बात है लेकिन इनके निर्माण का पैसा ट्रोल टैक्स के रूप में जनता से ही वसूला जाएगा। नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे को छोड़ दें तो देश के सैकड़ों बड़े शहरों की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इसमें भी गोलमाल चल रहा है।   रिसर्च करने वालों  ने कहा कि अभी पूरा खुलासा नहीं करेंगे। इन्तजार करें
Source News : haryanaabtak
BREAKING NEWS: That's why the condition of the poor became miserable? Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.