Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » माता रानी हो जाएंगी नाराज, नवरात्रि में किए ये काम तो

माता रानी हो जाएंगी नाराज, नवरात्रि में किए ये काम तो

faridabadnews24By faridabadnews24October 7, 2021No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

नवरात्रि के पावन दिन हर साल 2 बार आते हैं। इस दौरान लोग पूरी तरह से देवी दुर्गा की भक्ति में खो जाते हैं। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता रानी की पूजा से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। नहीं तो देवी मां की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि पूजा से जुड़े कुछ खास नियम बताते हैं…

नवरात्रि में ऐसे करें पूजा

घर के मुख्य दरवाजे पर बनाएं स्वास्तिक बनाएं

किसी भी धार्मिक कार्य में घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाना शुभ माना जाता है। इसलिए आप भी घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी, चूना व रोली से स्वास्तिक बनाएं। मान्यता है कि हल्दी से बना स्वास्तिक कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत करता है। चूना से बना स्वास्तिक चंद्र ग्रह मजबूत करता है । ऐसे में जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। वहीं रोली से बना स्वास्तिक शुक्र और सूर्य ग्रह मजबूत होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

 

इन दिशा में हो मंदिर की वेदी

नवरात्रि के पावन दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि मंदिर की वेदी  उत्तरी-पूर्वी दिशा में हो। पूजा करने से व आसन ग्रहण करने से पहले उस स्थान को भी अच्छे से साफ करें। उसके बाद ही देवी मां की पूजा करें। पूजा के समय अपना चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखें।

यहां स्थापित करें मां दुर्गा की मूर्ति

मां की प्रतिमा स्थापित करने से पहले उनके आसन का ध्यान रखें। माता रानी की मूर्ति को चंदन की चौकी पर स्थापित करें। चंदन वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन से तनाव दूर होकर एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा आप चंदन की लकड़ी  की जगह चांदी से तैयार चौकी भी इस्तेमाल कर सकती है। चांदी को बेहद शुभ धातु माना जाता है। इससे कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होने में मदद मिलती है।

वेदी पर बिछाएं इस रंग का कपड़ा

माता की वेदी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। लाल रंग को सुख-समृद्धि, खुशहाली व अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इससे जीवन में उत्साह आता है। साथ ही एकाग्रता शक्ति मजबूत होने से काम करने की शक्ति बढ़ती है।

ऐसा हो कलश

नवरात्रि में कलश की स्थापना भी की जाती है। इसकी स्थापना मंदिर के उत्तरी-पूर्वी दिशा में करें। इसके साथ ही इसमें एक सिक्का व सुपारी डालकर पानी भरें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मिट्टी का कलश सबसे शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा आप ब्रास, चांदी, सोना धातु के कलश की स्थापना भी कर सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

मां दुर्गा की ऐसी मूर्ति लेने से बचें

अगर आप घर पर माता की मूर्ति की स्थापना करने वाले हैं तो देवी मां की प्रतिमा ज्यादा बड़ी ना लाए। मूर्ति को किचन में स्थापित करने से बचें। इसके साथ ही पूजा के दौरान अपना चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखें।

ऐसा ना हो कलश

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मिट्टी का घड़ा स्थापित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप चाहे तो अपनी इच्छा अनुसार ब्रास, चांदी या सोने का कलश भी स्थापित कर सकते हैं। मगर इन धातुओं के अलावा किसी अन्य धातु का कलश स्थापित करने से बचें।

महिलाएं ऐसा करने से बचें

नवरात्रि पूजा दौरान महिलाओं को बाल बांधकर ही मंदिर जाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाल खोलकर पूजा करने से महिलाओं को शनि ग्रह का नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Source News : punjabkesari

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News if you do this work in Navratri India News Mata Rani will get angry
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.