Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Train Timing: अक्‍टूबर से हुआ बदलाव, रेलवे ने बदला कई गाड़ियों का समय

Train Timing: अक्‍टूबर से हुआ बदलाव, रेलवे ने बदला कई गाड़ियों का समय

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2021Updated:October 19, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी में कुछ बदलाव किया है। जब से यह बदलाव हुआ है तब से यात्री उलझन में है। क्योंकि जब स्टेशन पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि ट्रेन 10 से 15 मिनट पहले ही छूट चुकी है। हालांक रेलवे ने नई समय सारिणी जारी की है। परंतु ज्यादातर यात्रियों को अभी इसके बारे में जानकारी नहीं है। बार-बार रेलवे पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेनों के बारे में यात्री जानकारी जुटा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरमोहन ने बताया कि बेहतर संचालन के लिए कुछ गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ गाड़ियों का समय जुलाई में तो कुछ के समय में अब बदलाव किया गया है। स्टेशन पर नई सारणी के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यात्रियों को मौखिक रूप से इसके बारे में बताया जा रहा है।

 

पहले जुलाई में जारी होती थी समय सारिणी

हर साल ट्रेनों के समय में रेलवे द्वारा जुलाई माह में बदलाव किया जाता था। परंतु इस बार रेलवे ने अक्तूबर में कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया है। नई समय सारणी में लगभग सभी गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि यात्री पुराने समय के अनुसार स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इससे उनकी ट्रेन छूट रही है। वहीं रेलवे की ओर से यात्रियों को कोई मैसेज भी नहीं भेजा जा रहा है। जिससे उन्हें नए समय की जानकारी हो सके। यात्रियों का कहना है कि यह गलती रेलवे की है और खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

पांच से 15 मिनट का हुआ बदलाव

इन दिनों त्योहारों का सीजन है। अक्टूबर माह में नवरात्रों से त्योहारों की शुरूआत हो गई थी। त्योहार के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है। त्योहार पर घर जाने के लिए लोग तीन से चार माह पहले ही सीट आरक्षण करवा देते हैं। जिन यात्रियों ने पहले आरक्षण कराया था उनकी टिकट पर पहली समय सारिणी के अनुसार ही समय अंकित है। जबकि नई समय सारणी में अनुसार कई ट्रेनों के समय में पांच से 15 मिनट का बदलाव किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों के समय में कई घंटे का बदलाव किया गया है।

इन गाड़ियों का बदला समय

जम्मूतवी-कोलकाता का समय पूर्व में कोलकाता के लिए यमुनानगर रेलवे स्टेशन से सुबह 05 बजकर 20 मिनट था, जिसे अब सुबह 05 बजे कर दिया गया है। बाडमेर से ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस का पूर्व में समय सुबह 05 बजकर 55 मिनट था, जिसे घटना कर पांच बजकर 10 मिनट कर दिया गया है। इसी तरह कुछ अन्य गाड़ियों के समय भी बदलवा किया गया है। जिनमें रेलवे की ओर से मुंबई- अमृतसर- मुंबई गोल्डन टेंपल मेल का समय बदल दिया गया है। पहले गोल्डन टेंपल मेल मुंबई के लिए रात 02 बजकर 38 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचती थी। अब इसका समय रात 11 बजकर 43 मिनट कर दिया गया है। जबकि अमृतसर जाने के लिए गोल्डन टेंपल रात को करीब 12 बजे पहुंचती थी, लेकिन अब इसका समय शाम छह बजकर 13 मिनट कर दिया गया है।

 

Source News: jagran

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Railways changed timings of many trains Train Timing: Changes from October
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.