
शायद किसानों के अच्छे दिनों की शुरुआत होने लगी है, केंद्र सरकार लगातार किसानों की आर्थिक मदद करने की कोशिश में लगी हुआ है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को अब तक साल में 6000 रुपए दिए जाते है। लेकिन अब सरकार की तरफ से किसानों को हर महीने 3000 रुपए भी मिलेंगे। यानि की सालाना 6000 रुपए के साथ हर महीने 3000 रुपए का फायदा मिलेगा। लेकिन इसके लिए किसानों को पीएम किसान मानधन में सीधे रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
पीएम किसान मनधन योजना में कोई कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होती है। पेंशन योजना के लिए जरूरी अंशदान भी सम्मान निधि के तहत आने वाली सरकारी सहायता से ही कट जाएगी।
कैसे मिलेगा फायदा ?
लेकिन आपको बता दें कि इसके लिए किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त के साथ 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये मंथली पेंशन भी मिलेगी। पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर इसके खास फीचर्स में इस बारे में जानकारी दी गई है। पेंशन योजना में कम से कम 55 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 200 रुपये हर महीने योगदान देना होता है। इस लिहाज से अधिकतम योगदान 2400 रुपये और मिनिमम योगदान 660 रुपये हुआ। 6 हजार रुपये में से अधिकतम योगदान 2400 रुपये कटे तो भी सम्मान निधि के 3600 रुपये खाते में बचेंगे।
केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान योजना के तहत सरकार गरीब किसानों को साल में 3 बार फाइनेंशियल मदद करती है। पीएम किसान सम्मान निधि में 3 किस्त में किसानों को 6 हजार रुपये की हेल्प मिलती है। पीएम किसान में खाता होने के कई लाभ हैं।
अगर बात करें पीएम किसान मनधन योजना की तो ये एक पेंशन योजना है। जिसके तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का प्रावधान है। इस योजना में 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी किसान भाग ले सकता है।
Source News: chopaltv
