Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां जानें किसे कितना होगा फायदा? दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मोदी सरकार फिर बढ़ेगी सैलरी

यहां जानें किसे कितना होगा फायदा? दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मोदी सरकार फिर बढ़ेगी सैलरी

faridabadnews24By faridabadnews24October 20, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली : दिवाली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में बढ़ोतरी का केंद्र सरकार ऐलान कर सकती है।

इससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। दिवाली से पहले सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को बढ़ाकर 28 से 31 फीसदी कर सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों की लगातार यह मांग है कि उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाना चाहिए. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली के पहले यह खुशखबरी मिल सकती है।

साल 2020 से लगी रोक हटने के बाद महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया। लेकिन, अभी जुलाई 2021 का DA बढ़ना बाकी है। केंद्र सरकार इसका ऐलान दिवाली के आसपास कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी और बढ़ सकता है। दरअसल AICPI इंडेक्स के आंकड़े आ चुके हैं। इंडेक्स 121.7 पर पहुंच गया है। ऐसे में जून 2021 के लिए डीए में 3 फीसदी का इजाफा होना तय है। जून 2021 के इंडेक्‍स में 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 121.7 पर पहुंचा है।

इस लिहाज से कुल डीए 31.18 फीसदी बैठता है। लेकिन, डीए का भुगतान राउंड फिगर में होता है। ऐसे में DA 31 फीसदी ही मिलेगा। अब फिर 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगा। यानी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर अच्छी बढ़ोतरी होगी। CM सेक्रेटरी (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि जल्द ही सरकार इसका ऐलान करती है तो निश्चित तौर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी।

7वें वेतन आयोग के मुताबिक, 1 लेवल के कर्मचारियों का वेतन जो 18,000 से 56,900 रुपये के बीच आता है। अगर महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 31 फीसदी किया जाता है तो 18,000 रुपये के मूल वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सालाना 66,960 रुपये का फायदा होगा।

जुलाई से दिसंबर के बीच कितना होगा फायदा ?

कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 18000 रुपए (न्यूनतम बेसिक सैलरी)

महंगाई भत्ता 31 फीसदी (अनुमानित वृद्धि)- 5580 रुपए

महंगाई भत्ता 17 फीसदी (जुलाई से पहले)- 3060 रुपए

कुल डीए में बढ़ोतरी- 5580-3060= 2520 रुपए

सैलरी में सालाना बढ़ोतरी- 2520X12= 30,240 रुपए

गौरतलब है कि केंद्र ने जुलाई में महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी और हाउस रेंट अलाउंस 24 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी किया था। अब केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता फिर 3 फीसदी बढ़ेगा। इससे ये बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा।

 

Source News: vedantsamachar

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Know here who will benefit how much? Modi government will again increase the salary of central employees before Diwali
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.