
पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने तो आम आदमी के होश उड़ा दिए है जिसकी वजह से हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन लेने की सोच रहा है। वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रहे है। और आम जनता है लिए दिग्गज दोपहिया कंपनी Hero ने सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया।
Hero कंपनी ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Electric Flash LX (VRLA) 50 हजार से भी कम कीमत पर पेश किया है। ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसकी कीमत इतनी कम है। नहीं तो अधिकतर स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये के आसपास है। हीरो इलेक्ट्रिक फ्लैश LX (VRLA) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 46,640 रुपये है। जिसे आप दो कलर ऑप्शन रेड और सिल्वर में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में आगे की तरफ LED हेडलैंप्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।
इस स्कूटर में सिंगल सीट डिजाइन और पीछे सामान रखने के लिए कैरीअर भी दिया गया है। माइलेज की बात करें तो इस स्कूटर में सिंगल चार्ज में 50 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। इसमें 48V का बैटरी पैक दिया गया है।Hero Electric Flash LX (VRLA) में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीड और बैटरी लेवल की जानकारी मिल जाती है। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो स्कूटर को स्टाइलिश के साथ वजन में हल्का भी बनाते हैं।इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 KMPH की है। स्कूटर में मोबाइल चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज होने में सिर्फ 8 से 10 घंटे लगते हैं। और सबसे अच्छी बात इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती है।
Source News: chopaltv
