फरीदाबाद के सेक्टर 52 में देर रात चोरों ने एक इको वैन चुराई, जानिये पूरी जानकारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

फरीदाबाद : शहर में चोरों का आतंक जारी है। दिन में कोरोना का कहर और रात में चोरी की बढ़ती वारदातों से शहरवासी दहशत में हैं। हर रात एक चोरी की घटना हो रही है। ऐसा ही एक वाक्या सेक्टर 52 इलाके में 15 मार्च की देर रात को हुआ। जिसमें  दो बाइक सवार चोरों ने एक ईको वैन पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है।
सीसीटीवी में कैद इन तस्वीरों में चोर एक इको वैन को चुराकर ले जाते दिखाई दिया है। चोरी की घटना 15 मार्च की देर रात लगभग 12 बजे की है। इको वैन मालिक रामबीर ने अबतक न्यूज़ पोर्टल टीम को बताया कि सीसीटीवी में एक बाइक पर दो युवक नजर आते हैं जिनमें से एक ने इको वेन को स्टार्ट किया और फिर उसे लेकर फरार होता दिखाई दिया है। उसके बाद दूसरा बाइक सवार भी उसी के पीछे भाग गया। ईको मालिक के मुताबिक देर रात उसने अपनी इको वैन को रोजाना की तरह ऑफिस के सामने खड़ा किया था। सुबह आकर देखा तो इको वेन वहां से गायब मिली। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी में की है और पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच की बात कह रही है।
पुलिस चौकी इंचार्ज जगमाल सिंह ने अबतक न्यूज़ टीम को बताया कि उन्हें सेक्टर 52 इलाके से एक इको वेन चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिसमें कुछ चोर नजर आ रहे हैं। इसमे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। उक्त चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस अधिकारी कह रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like