Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा कांग्रेस को लेकर कही ये बात, अशोक तंवर ने इनेलो को दिया समर्थन

भाजपा कांग्रेस को लेकर कही ये बात, अशोक तंवर ने इनेलो को दिया समर्थन

faridabadnews24By faridabadnews24October 27, 2021No Comments5 Mins Read
Image Source : Google

अपना भारत मोर्चा ने दिया इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला को समर्थन डॉ. अशोक तंवर बोले, किसानों की आवाज पर लिया महत्वपूर्ण फैसला अभय ने जताया आभार, कहा दूसरे व तीसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी अपना भारत मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहस दिखाया है, उससे प्रभावित ऐलनाबाद की जनता के समर्थन में ही अपना भारत मोर्चा ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है।

वे बुधवार को सिरसा में अपने आवास पर इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला के साथ संयुक्त रूप से मीडियाकर्मियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 माह से किसानों की तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के प्रति तानाशाही व उदासीन रवैया अपनाने वाली भाजपा सरकार का इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहसपूर्वक सामना किया, वह अपने आप में सराहनीय है और अपना भारत मोर्चा भी शोषितों, किसानों, मजदूरों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वालों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ा है।

उन्होंने कहा कि किसी खास मकसद से दी जाने वाली कुर्बानियों का महत्व समझा जाना चाहिए अन्यथा कोई भी व्यक्ति किसी भी कारण के लिए त्याग जैसी परंपरावादी व्यवस्था से दूरियां बनाएगा। अपना भारत मोर्चा ने ऐलनाबाद के विभिन्न गांवों में लोगों से संपर्क कर जाना तो पाया कि किसानों के हितों के प्रति अच्छे और सच्चे भाव से काम करने के लिए ही अभय सिंह चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, ऐसे में मोर्चा ने भी जनता की आवाज पर ही इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को अपना पूरा समर्थन देने का निर्णय लिया है।
Abhay and Tanwar 27 Elle A

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों पक्षों में डील हुई है ऐसे में ऐलनाबाद के मतदाताओं का भी यह दायित्व बनता है कि वे भी मतदान के दिन अपने निर्णय में कोई ढील न दें और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी इस बार हार की हैट्रिक लगाएंगे। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिस प्रकार कश्मीर में चुनाव होता है, ठीक वैसा ही नजारा ऐलनाबाद चुनावों में नजर आ रहा है जहां मतदाताओं से कहीं अधिक अद्र्धसैनिक बलों की मौजूदगी आरोपियों की सुरक्षा में उपलब्ध है। उन्होंने ऐलनाबाद उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग होने की बात कही। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस आज कहीं भी अपना विपक्ष का रोल नहीं निभा पा रही, ऐसे में यह तय है कि देश प्रदेश में नया विकल्प ही विपक्ष बनेगा।

बेरोजगार युवा फटाफट यहां से फ्री में करें आवेदन, डाक विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका

वहीं ऐलनाबाद से चुनाव लड़ रहे इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने उन्हें समर्थन देने के लिए अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. अशोक तंवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने पिछले सात सालों में केवल इसी बात पर फोकस किया है कि किस प्रकार आम आदमी, गरीब, किसान, मजदूर को लूटा जाए और इसके लिए ऐसी नीतियां बनाकर उन पर काम किया जा रहा है।

किसान व किसानी को पूरी तरह से बर्बाद करने के उद्देश्य से ही तीनों कृषि कानून बनाकर उन्हें लागू करने का षड्यंत्र रचा मगर किसानों की एकजुटता व भाईचारे के सामने सरकार के सारे षड्यंत्र फेल हो गए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जजपा गठबंधन व कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इलाके में मुख्यमंत्री व भाजपा जजपा गठबंधन के तमाम नेता शर्त के आधार पर वोट मांग रहे हैं कि यदि उन्हें वोट दिया गया तो ही इलाके का विकास होगा अन्यथा पहले की ही तरह इलाके को विकास से महरूम रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से 2005 के बीच इनेलो शासनकाल में ही यहां ओटू वीयर आदि बनाकर ऐलनाबाद के लोगों के लिए सिंचाई व पीने के पानी की व्यवस्था करवाई थी, उसके बाद से कांग्रेस के दस साल के शासन और अब भाजपा के सात साल के शासन में केवल सत्तारूढ़ दलों ने राजनीतिक रंजिश के चलते ही ऐलनाबाद से भेदभाव किया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सोनीपत के बड़ौदा विधानसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री ने वहां बड़ी बड़ी घोषणाएं की थी मगर पराजय मिलने के बाद अब उन घोषणाओं की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी प्रकार अब लोगों को यहां मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा कर आकर्षित किया जा रहा है जो केवल चुनावी ढकोसला है।

उन्होंने बीते दिवस गांव जमाल में जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के प्रदर्शन पर उन्हें गोली मारने जैसी बातें कहना और पुलिस द्वारा भाजपा जजपा गठबंधन के नेताओं कहने के मुताबिक किसानों पर अत्याचार करने जैसी घटनाएं निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले किसानों पर अत्याचार कर उनसे बाद में माफी मांगने की घटनाएं शर्मिंदा करने वाली हैं।

इस दौरान पूर्व विधायक रामपाल माजरा ने भी किसानों की इस लड़ाई में अभय चौटाला द्वारा इस्तीफा देकर निभाई जा रही भूमिका की तारीफ की और सभी वर्गों से किसानों की इस लड़ाई को जीतने के लिए अभय चौटाला को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर, इनेलो के जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, अनिरुद्ध माकन तंवर, आदिकर्ता माकन तंवर, अभिस्तदा माकन तंवर सहित इनेलो व अपना भारत मोर्चा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

Source News: chopaltv

Ashok Tanwar gave support to INLD Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News This was said about BJP Congress
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.