
दिवाली के बाद कार मेकर कंपनी स्कोडा भारत में अपनी नई मिड-साइज प्रीमियम सेडान कार 2022 Skoda Slavia लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी तारीख का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया कि स्कोडा की यह सेडान 18 नवंबर को लॉन्च की जाएगी।
नई कॉम्पैक्ट सेडान को कंपनी के MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो स्कोडा कुशाक कॉम्पैक्ट एसयूवी और वोक्सवैगन के ताइगुन में भी मिलता है। फीचर्स की बात करें तो स्कोडा स्लाविया को दो TSI इंजन के साथ लाया जाएगा। साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।इसके डायमेंशन की बात करें तो स्कोडा स्लाविया की लंबाई 4,541mm, चौड़ाई 1,752mm और ऊंचाई 1,487mm है। इस सेडान को 2,651mm के व्हीलबेस के साथ लाया जाएगा। इसे कंपनी की पॉप्युलर सेडान कार Skoda Rapid के सक्सेसर के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि इस साल कंपनी का ये तीसरा मॉडल है। जिसमें दो TSI पेट्रोल इंजन दिए गए है। जो स्कोडा कुशाक एसयूवी में भी दिया गया है। पहला इंजन 1.0-लीटर 3 सिलेंडर TSI पेट्रोल होगा, जो 113 hp की पावर जेनरेट कर पाएगा। वहीं दूसरा इंजन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर TSI होगा, जो 148 hp वाला होगा।
इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा 1.0-लीटर TSI में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर वेरिएंट में 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का विकल्प होगा। हो सकता है कि कार में एलईडी हेडलैम्प, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैंप, स्पोर्टी अलॉय व्हील और प्रीमियम इंटीरियर दिया जाएगा।
उम्मीद है कि इसमें ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ रियर एसी वेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिया जा सकते हैं। लॉन्चिंग के बाद 2021 स्कोडा स्लाविया प्रीमियम मिड-साइज़ सेडान का मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज़, होंडा सिटी और हुंडई वरना जैसी गाड़ियों के साथ रहने वाला है।
Source News: chopaltv
