
फरीदाबाद– सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद में खेड़ी गांव में एक आवारा पशु ने 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इस कदर उछाला की उसकी मौके पर ही मौत हो गई करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुचलकर जान ले ली जिसकी तस्वीरें घर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं, बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है और फरीदाबाद जिला प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
CCTV में दिखाई दे रहा है कि एक आवारा सांड ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया जिसके चलते बुजुर्ग महिला को काफी गंभीर चोट आई और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शांति देवी पत्नी गोविंद राम के रूप में हुई है। वहीं, मृतका के पोते धीरेंद्र कुमार ने इस घटना जिम्मेदार नगर निगम फरीदाबाद को बताते हुए कहा कि सरकार एक ओर गायों की हितैषी बन रही है तो वहीं दूसरी ओर यह आवारा जानवर लोगों की जान ले रहे हैं।
इन देशों में फिर फैल रहा वायरस, दुनिया में कोरोना से 50 लाख लोगों की मौत
थाना BPTP एसएचओ प्रहलाद के मुताबिक, शांति नाम की लगभग 90 वर्षीय महिला को एक आवारा पशु ने टक्कर मार दी थी जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया था, हमने इस मामले में धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।
Source News: punjabkesari
