Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक्ट्रेस ने बताई वजह, क्यों फिल्मों से गायब हो गई थीं भाग्यश्री?

एक्ट्रेस ने बताई वजह, क्यों फिल्मों से गायब हो गई थीं भाग्यश्री?

faridabadnews24By faridabadnews24November 7, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. करीब एक दशक के बाद वो स्क्रीन्स पर नजर आई हैं. हाल ही में फिल्म ‘थलाइवी’ में इन्हें देखा गया था. साल 2010 में भाग्यश्री को आखिरी बार ‘रेड अलर्टः द वॉर विदइन’ में देखा गया था. स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण भाग्यश्री ने न्यूट्रीशन और फिटनेस पर पढ़ाई की. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने बताया कि उन्होंने आखिर फिल्मी दुनिया से खुद को इतने साल दूर क्यों रखा?

भाग्यश्री ने कही यह बात
भाग्यश्री कहती हैं कि साल 2014-15 में टीवी शो ‘लौट आओ त्रिशा’ की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान मैं अपने सीधे हाथ को मूव नहीं कर पा रही थी. करीब एक साल बाद मेरा यह ठीक हो सका. स्टैंफॉर्ड यूनिवर्सिटी से मैंने न्यूट्रीशन और फिटनेस की पढ़ाई की. डॉक्टर ने सर्जरी के लिए बोल दिया था. मैं डर गई थी, लेकिन मैंने इसे खुद ठीक किया. डॉक्टर्स के लिए भी यह काफी शॉक्ड और सरप्राइजिंग था. मुझे अहसास हुआ कि साधारण लिविंग से आप कुछ भी कर सकते हो.

1989 में रिलीज फिल्म मैंने प्यार किया ने दर्शकों के सामने मासूमियत भरे चेहरे के साथ एक खूबसूरत अभ‍िनेत्री भाग्यश्री को पेश किया. इस फिल्म के जर‍िए उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और रातोरात स्टार बन गईं. पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. इस उम्र में भी भाग्यश्री की खूबसूरती और फिटनेस आज भी वैसी ही है जैसा कि 32 साल पहले थीं.

भाग्यश्री सोशल मीड‍िया पर अपनी फ‍िटनेस वीड‍ियोज शेयर करती रहती हैं. इनमें एक्ट्रेस को देख कर यह कह पाना मुश्क‍िल है कि वह 52 साल की हैं. भाग्यश्री के वर्कआउट वीड‍ियोज में अलग-अलग तरह के वर्कआउट्स शामिल रहते हैं. कई बार उन्होंने अपने वीड‍ियोज में इन एक्सरसाइजेज के नाम भी बताए हैं. उन्होंने एक दफा अपने इंस्टा स्टोरी पर बताया था कि वर्कआउट के लिए वह प्रॉप्स का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं जैसा कि स्व‍िस बॉल.

 

Source News: aajtak

Actress told the reason why Bhagyashree had disappeared from films? Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.