Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आतंकी हमले की आशंका: अब तक 12 गिरफ्तार,दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ ऐक्शन

आतंकी हमले की आशंका: अब तक 12 गिरफ्तार,दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ ऐक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2021Updated:November 8, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

आतंकी हमले की आशंका के बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से और अवधि खत्म होने के बावजूद यहां रह रहे विदेशियों का डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को खबर मिली है कि दिल्ली में कई हजार विदेशी अवैध रूप से रह रहे हैं। कई विदेशी ऐसे हैं जिनकी वीजा अवधि खत्म हो चुकी है लेकिन फिर भी वो यहां रह रहे हैं। उत्तम नगर थाना पुलिस ने हस्तसाल के एक मकान में अवैध रूप से रह रहे 12 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नागरिकों के पास न तो पासपोर्ट मिला है और न वीजा। पुलिस ने बिना सत्यापन के विदेशियों को किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी सरकारी आदेश को उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस गिरफ्तार विदेशियों को उनके देश भेजने की कानूनी प्रक्रिया कर रही है। दरअसल पाकिस्तानी नागरिक मो. अशरफ के पकड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विदेशी नागरिकों को ढूंढने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने दिल्ली में अवैध रूप से और समय सीमा खत्म होने के बाद से भी यहां ठहरे हुए विदेशी नागरिकों की सूची पुलिस को भेजी है।

 

दिल्ली पुलिस ने इस सूची को जिला डीसीपी को भेजी है और उन्होंने आगे सभी थानाध्यक्षों को यह सूची फॉरवर्ड की है। थाना पुलिस अब अपने इलाके में रहने वाले विदेशी नागरिकों का वेरिफिकेशन कर रही है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठे एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व जिले में कुल 65 विदेशी समय खत्म होने के बाद भी रुके हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 51 नागरिक अफगानिस्तान, 5 बांग्लादेश और 4 युगांडा के हैं। अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा 23 नागरिक हजरत निजामुद्दीन और 22 लाजपत नगर में रह रहे हैं।  हाल ही में पुलिस अधिकारियों ने पाकिस्तान की कुख्यात इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का आतंकी मो. अशरफ को पकड़ा था जो करीब 18 साल से भारत में रह रहा था। वह कई आतंकी वारदातों  में शामिल रह चुका है।

https://www.facebook.com/faridabadnews24/videos/273967388026869

Source News: punjabkesari

action against foreigners living illegally in Delhi Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Fear of terrorist attack: 12 arrested so far India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.