Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कल जरूर कर लें गणपति पूजा, खुशियों भरी चाहते हैं नए साल की शुरुआत तो

कल जरूर कर लें गणपति पूजा, खुशियों भरी चाहते हैं नए साल की शुरुआत तो

faridabadnews24By faridabadnews24December 21, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

तमाम समस्‍याओं और संकटों से निजात पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी का दिन बहुत खास होता है. इसलिए इसका नाम ही संकष्‍टी चतुर्थी रखा गया है. हर महीने की दोनों चतुर्थी तिथ‍ि भगवान गणेश को समर्पित की गईं हैं. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना बहुत लाभ देता है. साल 2021 की आखिरी संकष्‍टी चतुर्थी कल यानी कि 22 दिसंबर, बुधवार को है. इस दिन शुभ मुहूर्त में गणेश पूजा और चंद्र पूजा करना आपके सारे कष्‍ट दूर कर देगा और साल नए साल को खुशियों से भर देगा.

संकष्‍टी चतुर्थी का पूजा मुहूर्त

22 दिसंबर बुधवार को संकष्टी चतुर्थी शाम 04:52 से शुरू होगी और अगले दिन 23 दिसंबर को शाम 06:27 पर खत्‍म होगी. लेकिन संकष्‍टी चतुर्थी में चंद्र पूजा का महत्‍व ज्‍यादा होता है इसलिए इस संकष्‍टी चतुर्थी में पूजा करने का शुभ मुहूर्त 22 दिसंबर को रात 08:15 मिनट से लेकर रात्रि 09:15 मिनट यानी कि एक घंटे तक रहेगा. वहीं चंद्र दर्शन का समय रात में 08:30 से 09:30 तक रहेगा.

जानिए नियम और तरीका, रेल के सफर में सामान चोरी हुआ तो मिलेगा मुआवजा

ऐसे करें गणपति को प्रसन्‍न 

इस बार संकष्‍टी चतुर्थी बुधवार को पड़ रही है और बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है. ऐसे में यह योग गणपति को प्रसन्‍न करने के लिए बेहद शुभ है. गणपति की अपार कृपा पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं. स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें और संभव हो तो व्रत भी करें. स्‍नान के बाद गणपति की प्रार्थना करते हुए व्रत का संकल्‍प लें. गणपति पूजा के लिए मूर्ति को लाल या पीले रंग के वस्‍त्र पहनाएं. इन्‍हीं रंगों के फूलों से उनको सजाएं. भगवान को तिल, गुड़, लड्डू, धूप, चन्दन, मोदक आदि अर्पित करें. शाम को शुभ मुहूर्त में गणपति को भोग लगाएं. संकष्टी व्रत कथा पढ़ें, आरती पढ़ें. इसके बाद चंद्रमा को जल अर्पित करके, उनकी पूजा करें और फिर व्रत खोलें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Source News: zeenews

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Do Ganpati worship tomorrow Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News if you want to start the new year full of happiness India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, 14 साल के भाई ने साढ़े तीन साल की चचेरी बहन से किया रेप

April 18, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.