Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा में कोरोना की स्पीड बढ़ती नजर आ रही है, एक परिवार के 10 लोगों को कोरोना

हरियाणा में कोरोना की स्पीड बढ़ती नजर आ रही है, एक परिवार के 10 लोगों को कोरोना

faridabadnews24By faridabadnews24January 2, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

हरियाणा में कोरोना की स्पीड नए साल में और बढ़ती नजर आ रही है। एक जनवरी शनिवार को राज्य में कोरोना के 552 नए मरीज मिले। 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 428 का था। शनिवार को आए नए केसों में आधे से ज्यादा अकेले गुरुग्राम से हैं। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि शनिवार को प्रदेश में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई नया मरीज नहीं मिला। शनिवार को कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्‌डा भी कोरोना की चपेट में आए गए। दीपेंद्र हुड्‌डा ने खुद ट्वीट करके बताया कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने के बाद उन्होंने खुद RT-PCR टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सोनीपत जिले में कोरोना के संक्रमित दोगुना तेजी से बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिले में 31 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार तक जिले में 30 संक्रमित थे। नए संक्रमितों में गोहाना के उत्तम नगर के रहने वाले एक परिवार के 10 सदस्य और डेंटल सर्जन दंपती भी शामिल हैं।

गोहाना के उत्तम नगर का रहने वाले 18 वर्षीय युवक शुक्रवार को संक्रमित मिला था। युवक के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में युवक के संपर्क में आए परिवार के 10 सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें युवक की 45 वर्षीय मां, 24, 21, 15 वर्षीय तीन बहनों के अलावा परिवार की 37 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। एक जनवरी को हरियाणा में कोरोना के जो 552 नए केस आए, उनमें से 298 अकेले गुरुग्राम में मिले। 31 दिसंबर को भी यहां 280 केस आए थे। शनिवार को 107 नए मरीजों के साथ फरीदाबाद दूसरे नंबर पर रहा। इन दोनों शहरों के अलावा अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में भी कोरोना के नए केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को अंबाला में 32, सोनीपत में 31 और पंचकूला में 26 केस आए।

शनिवार को रोहतक 12, पानीपत-झज्जर 7-7, करनाल-कुरुक्षेत्र 6-6, यमुनानगर 5, नूंह में 4 केस, हिसार में 3, चरखी दादरी में 2 और भिवानी, जींद, फतेहबाद, कैथल, पलवल और सिरसा में 1-1 मरीज मिला। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में शनिवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला।

covid medical bulletin 01 January 2022

covid medical bulletin 01 January 2022 3

Source News: chopaltv

10 people of a family get corona Corona's speed seems to be increasing in Haryana faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.