
सीकर : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर (राज:) की टीम ने गौसेवकों के सहयोग से गौमाता के लिए गौ-गुलगुला महोत्सव का आयोजन 09-01-2022 रविवार को श्री करणी माता गौशाला, चेलासी, सालासर रोड़ सीकर में किया गया ! प्राचीन परम्परानुसार पशु-पक्षी, जीव-जन्तुओं के लिए पौष के महीने (मलमास) में बड़ा, गुलगुला, पकौड़ी खिलाने की परम्परा थी! पहले इन्हे ही खिलाकर बाद में स्वयं खाते थे! इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की सीकर जिले की टीम ने 40 किलो आटा, 10 किलो सूजी एवं 20 किलो गुड़ मिश्रित गुलगुला, 10 किलो दाल का बड़ा, 800 किलो की लापसी खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया गया! जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने कहा आयुष्मति आकांक्षा गोयल सुपुत्री बाबूलाल गोयल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गौपूजन करके गौमाता का आशीर्वाद लिया! भागवताचार्य पं. उमाशंकर मिश्रा (देवात्मज) ने आकांक्षा गोयल का विधिवत तुलादान कराया! गौशाला में ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया! सभी सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई दी और मुँह मीठा कराया! हमें भी अपना जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ गौशाला में ही मनाने चाहिए! जिला संयोजक मीराँ कुमावत ने कहा इसका उद्देश्य गौसेवा के साथ – साथ सभी परिवारजनों का आपस में मिलना, परिचय करना, बच्चों का मनोरंजन, ओर दूसरों को गौसेवा के लिए प्रेरित करना भी है! जिससे गौवंश का रक्षण और संवर्धन हो सके! इस अवसर पर बाबूलाल गोयल, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन ओमप्रकाश कुमावत, साँवरमल जाँगिड़, प्रहलाद शर्मा, झाबरसिंह बुरड़क, बीरबल बिजारणिया, सुगन सिंह, सुनील बिजारणिया, चन्दा गोयल, भावना मोदी, ज्योति तनवानी, तारामणी बिजारणिया, सुनिता, धैर्य मोदी, मयंक कुमावत आदि गौसेवक एवं गौशाला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे l
