
Multibagger Stock : कोरोना महामारी के बीच स्टॉक मार्केट के कई मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stocks) ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. इस दौरान कई शेयर में आई रिकॉर्ड तेजी ने निवेश करने वालों को मालामाल कर दिया है. आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने एक साल में ही 1 लाख को 79 लाख रुपये तक पहुंचा दिया है.
कैसे बने 1 लाख के 79 लाख
हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स (Flomic Global Logistics Ltd) है. हालांकि यह शेयर आज 1.85 रुपये की गिरावट के साथ 169 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है. जनवरी 2021 के शुरुआती हफ्ते में यह शेयर 2.13 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इससे साफ है इस शेयर में एक साल के दौरान 79 गुने से भी ज्यादा की ग्रोथ दर्ज हुई है.
52 सप्ताह का हाई
52 सप्ताह के दौरान यह शेयर 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड हाई के साथ 216.3 के स्तर पर बंद हुआ था. हालांकि उसके बाद शेयर में बिकवाली के चलते गिरावट देखी जा रही है. अगर आपने भी इस शेयर में एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आप 79 लाख के मालिक होते.
छह महीने में 1000 प्रतिशत का रिटर्न
छह महीने पहले भी फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का यह शेयर 16.49 रुपये के स्तर पर था. इस हिसाब से छह महीने में ही शेयर ने 1000 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दिया है. यदि आप इस शेयर की तरफ से मिलने वाले रिटर्न के बारे में सोचकर निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें.
कंपनी का कारोबार
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड कंपनी दुनियाभर में ग्राहकों को वेयरहाउसिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, सीमा शुल्क ब्रोकिंग, कार्गो, समेकन, मल्टीमॉडल परिवहन और देश व्यापार से जुड़ी सर्विस मुहैया कराती है.
डिस्कलेमर : किसी भी तरह का निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से जानकारी कर लें. जी न्यूज किसी भी तरह के निवेश के लिए आपको सलाह नहीं देता
