Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Mauni Amavasya 2022: जरूर करें ये उपाय, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए मौनी अमावस्या है खास

Mauni Amavasya 2022: जरूर करें ये उपाय, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए मौनी अमावस्या है खास

faridabadnews24By faridabadnews24January 24, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

Mauni Amavasya 2022  : वैसे तो पितरों के निमित्त पड़ने वाली अमावस्या का दिन खास माना गया है. लेकिन माघ मास की अमावस्या पितृ दोष से छुटकारा और पितर का आशीर्वाद पाने के लिए बेहद खास माना जाता है. माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं. इस दिन पितर को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान और दान की परंपरा है. अन्य अमावस्या की तुलना में मौनी अमावस्या पितृ दोष के मुक्ति पाने के लिए खास है. इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी, 2022 को है. मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है. ऐसे में जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन कौन-कौन से उपाय करना चाहिए.

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय-1

मौनी अमावस्या के दिन चीटियों को आटे में शक्कर मिलाकर खिलाने से पितृ दोष दूर होते हैं. साथ ही मनोकामना भी पूरी होती है. मौनी अमावस्या के दिन जरुरतमंदों को काले तिल का लड्डू, तिल का तेल, कंबल, आंवला और काले वस्त्र दान स्वरूप दें. इससे पितृ दोष शांत होता है. माघ अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद काले तिल का दान करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय-2

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन पितरों का स्मरण करते हुए भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. इसके अलावा लोटे में जल लेकर इसमें लाल फूल और काले तिल मिलाकर पितरों का ध्यान करते हुए सूर्य देव के जल दें. साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ में सफेद रंग की मिठाई चढ़ाकर पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें.

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय-3

घर की दक्षिण दिशा में सफेद वस्त्र और कुछ काले तिल रख दें. उसके ऊपर पीतल का तांबे का पितृ यंत्र की स्थापना करें. इसके बाद दाईं तरफ पितरों के लिए तिल के तेल का दीया जलाएं. एक लोटा जल भरकर केन्द्र में रखें. इसके ऊपर स्टील की प्लेट रखकर उसके ऊपर तिल लगी हुई रोटी रखें. रोटी के ऊपर तुलसी के पत्ते रखें. इस पर सफेद फूल चढ़ाकर चंदन का तिलक करें. इसके बाद रोटी को चार हिस्से में बांटकर इसे कुत्ते, गाय और कौवे को खिलाएं. साथ ही एक टुकड़ा पीपल के नीचे रखें. ऐसा करते वक्त मौन व्रत का ध्यान रखें.

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24  इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Source News: zeenews

Mauni Amavasya 2022 Mauni Amavasya 2022: Must do this remedy Mauni Amavasya is special to get rid of Pitra Dosh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.