Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आप भी लें हिस्सा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से मांगे विचार और सुझाव, अंतिम तारीख भी बताई

आप भी लें हिस्सा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से मांगे विचार और सुझाव, अंतिम तारीख भी बताई

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2022No Comments2 Mins Read

राजधानी वासियों की राय से उनके सर्वागीण विकास के लिए केजरीवाल सरकार पहले ही विभिन्न योजनाएं बना रही है। सरकार ने अब दिल्ली का बजट बनाने में भी लोगों से उनके विचार एवं सुझाव मांगे हैं। सरकार का मानना है कि दिल्लीवालों के लिए तैयार होने वाले बजट में उनकी राय को शामिल किया जाना बहुत जरूरी है। उनकी राय एवं सुझावों से ही एक बेहतर बजट तैयार हो सकेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से पूछा है कि अगले साल आपके टैक्स के पैसों से सरकार कौन-कौन सी योजनाएं लेकर आए। सरकार का कहना है कि आखिरकार यह बजट दिल्ली एवं दिल्लवालों के विकास के लिए ही है। इसीलिए वे इस बजट में किन योजनाओं को शामिल कराना चाहते हैं, स्वयं बेहतर तरीके से बता सकते हैं। केजरीवाल ने दिल्लीवालों से पूछा है कि अगले साल आपके टैक्स के पैसों से हम कौन-कौन सी योजनाएं लेकर आएं। इसके अलावा पुरानी योजनाओं में क्या सुधार किए जाएं।

सीएम ने कहा कि हमने वित्तवर्ष 2022-23 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम आपके विचार और सुझाव इसीलिए जानना चाहते हैं, ताकि उन्हें अगले वर्ष दिल्ली के बजट में शामिल किया जा सके। बजट निर्माण प्रक्रिया से संबंधित विचार एवं सुझाव बेवसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से वित्त विभाग को भेजे जा सकते हैं। विचार एवं सुझाव भेजने की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2022 तय की गई है। फिलहाल अभी तक करीब 1500 लोग अपने सुझाव दे चुके हैं। मगर सरकार चाहती है कि इसमें ज्यादा लोग भागीदार बनें।

इन विषयों पर सीएम ने मांगे सुझाव

सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवालों को अपने विचार देने के लिए कुछ मुद्दे भी दिए हैं। उन्होंने पूछा है कि दिल्ली में व्यापार कैसे आगे बढ़े, दिल्ली के बाजारों में दुनियाभर से खरीदार कैसे आएं, दिल्ली की अर्थव्यवस्था कैसे आगे बढ़े, दिल्लीवालों की आमदनी कैसे बढ़े, नई नौकरियां कैसे पैदा हों, राजधानी को प्रदूषण मुक्त कैसे बनाएं, दिल्ली कैसे खूबसूरत एवं खुशहाल बने, महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस करें और सबको शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधाएं कैसे मिलें। सीएम ने कहा कि दिल्लीवाले इन विषयों एवं योजनाओं पर अपने सुझाव दें कि कैसे इन क्षेत्रों में काम करके हम बेहतर कर सकते हैं।

Source News: jagran

also told the last date Arvind Kejriwal sought views and suggestions from the people of Delhi faridabadnews faridabadnews24 You should also take part
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

2 लाख 30 हजार लोगों को मुफ्त में मिलेगा सोलर पैनल, मेंटेनेंस का भी खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले

September 2, 2026

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 2 बच्चों से छिना मां का साया

August 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.