Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अधिकारियों ने दिए मजेदार जवाब, बड़े साहब की कुर्सी पर क्यों होता है सफेद तौलिया?

अधिकारियों ने दिए मजेदार जवाब, बड़े साहब की कुर्सी पर क्यों होता है सफेद तौलिया?

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

नई दिल्ली: IAS या IPS अधिकारियों की कुर्सी पर सफेद तौलिया क्यों होता है? इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. बात निकली तो दूर तक गई. इसके ऐसे ऐसे जवाब सामने आए कि किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वहीं कुछ फनी यानी मजाकिया जवाबों ने भी सोशल मीडिया की महफिल लूट ली.

दरअसल इसकी शुरुआत हुई एक IRTS ऑफिसर के ट्वीट से. IRTS ऑफिसर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘यदि एक कमरे में 10 एक जैसी कुर्सियां हों तो सीनियर की कुर्सी में अंतर कैसे करें? उस पर सफेद तौलिया रख दें.’ इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने कमेंट्स कर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. कई आईएएस अधिकारियों ने भी रिएक्शन दिया.

कैसे हुई शुरुआत

जिस सवाल से ट्विटर पर बहस का गलियारा गर्म हुआ तो आइए सबसे पहले दिखाते हैं वो ट्वीट जो IRTS अफसर संजय कुमार (Sanjay Kumar IRTS) के ट्विटर हैंडल @Sanjay_IRTS) ने किया.

बस फिर क्या था इस ट्वीट के बाद जो ज्ञान की गंगा बही यानी बहस छिड़ी उसमें एक से बढ़कर एक जबरदस्त जवाब जानने को मिले. इस पर एक यूजर ने पूछा- ‘सर, सीनियरटी के प्रतीक के रूप में यह सफेद तौलिया भारतीय इनोवेशन है.’ तो किसी ने इसे जब AC नहीं होते थे तो उस दौर में नमी रोकने का देशी जुगाड़ बता डाला. इसके जवाब में IRTS संजय ने कहा- ‘एक बार मेरे सीनियर ने मुझसे पूछा तौलिया नहीं है? मैंने कहा सर- कुर्सी साफ है.’

IAS या IPS की कुर्सियों पर सफेद तौलिया रखने की शुरुआत कैसे हुई, इस बारे में IRS अधिकारी विकास प्रकाश सिंह (Vikas Prakash Singh) ने भी रिएक्ट किया.

IRTS ऑफिसर संजय कुमार के ट्वीट पर IAS सोमेश उपाध्याय (Somesh Upadhyay) ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल (@Somesh_IAS) से लिखा- ‘सेंटर वाली चेयर भाई.’

तौलिया का भी एटीट्यूड!

एक यूजर ने पूछा कि आखिर सफेद तौलिया ही क्यों. लाल, पीली, नीली या काली क्यों नहीं? तो एक यूजर ने कहा- तौलिया का भी अपना अलग एटीट्यूड है. अब चूंकि ये चलन राजनेताओं और मंत्रियों की कुर्सियों में भी देखा जाता है इसलिए कई यूजर्स इसे इंडियन पावर पॉलिटिक्स से भी जोड़ कर देख रहे हैं. अंग्रेजों के जमाने से लेकर आज के सोशल मीडिया के युग तक कुर्सियों पर सफेद तौलिया रखने की वजह चाहे जो भी हो इस पर फिलहाल कोई एक राय नहीं बन पाई है.

Source News: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 The officers gave funny answers why is there a white towel on the chair of Bade Saheb?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप, वीडियो से करते थे ब्लैकमेल, नर्स की दर्दनाक कहानी

September 12, 2026

2 लाख 30 हजार लोगों को मुफ्त में मिलेगा सोलर पैनल, मेंटेनेंस का भी खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले

September 2, 2026

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 2 बच्चों से छिना मां का साया

August 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.