Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय बदला गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में

स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय बदला गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में

faridabadnews24By faridabadnews24May 3, 2022Updated:May 3, 2022No Comments3 Mins Read
source news: google

हरियाणा में बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में स्कूलों के समय में 4 मई से बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य में अब स्कूल सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। यह नियम सभी स्कूलों निजी व सरकारी दोनों पर लागू होगा। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन सहित विभिन्न शिक्षक संगठन और अभिभावक संघ बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्कूलों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। इस पर एक्शन लेते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने सोमवार को स्कूलों का समय बदलने की घोषणा कर दी। इसके तुरंत बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी कर दिए।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियोें और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा गया है। वहीं, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ अब स्कूली बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में 22 लाख से अधिक बच्चों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे जिनके जरिये बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्कूलों में बच्चों की जांच कर यह हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। बता दें, इस वर्ष अप्रैल में गर्मी ने पूरे रिकार्ड तोड दिए। मई की शुरुआत में भी पारा चढ़ा हुआ है। गत दिवस राज्य में सर्वाधिक तापमान नारनौल का रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम भी गर्मी से तप रहा है। गुरुग्राम में रविवार को तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आज से पांच मई के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं उत्तर भारत को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकते हैं। इससे प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि एक मार्च से 30 अप्रैल के बीच देशभर में 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रिकार्ड के अनुसार पिछले 122 वर्षों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के लिए अप्रैल 2022 सबसे गर्म रहा है। बढ़ते तापमान के कारण राज्य में बिजली कट भी बढ़ गए हैं। जिन फैक्ट्रियों में दिन-रात काम होता था, मशीनें चलती थीं। बिजली के संकट के कारण अब वहां नाइट शिफ्ट में काम बंद हो गया है। बिजली कटौती के कारण इंडस्ट्री जनरेटर पर काम कर रही है। इससे डीजल की बिक्री 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

 

source news:chopaltv

Faridabad faridabadnews faridabadnews24 Opening and closing time of schools changed in Haryana including Gurugram
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.