Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गुरुग्राम में 24 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या, ‘इसे इतना मारो कि यह मर जाए’

गुरुग्राम में 24 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या, ‘इसे इतना मारो कि यह मर जाए’

faridabadnews24By faridabadnews24May 4, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में  24 साल के एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना सेक्टर-9 थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार की देर रात रवि नगर इलाके के रहने वाला सुमित सोलंकी पर शादी समारोह में कुछ युवकों ने हमला कर दिया.मृतक सुमित सोलंकी सेक्टर-9 के कम्युनिटी सेंटर में शादी समारोह में शामिल होने गया था. उसी दौरान वहां विशाल, राहुल ठाकुर, आकाश, अंशुल, अनुभव, सोनू और विक्की गुर्जर पहुंच गए और कथित तौर पर उसे टेंट के पीछे ले जाकर बेरहमी से पीटने लगे. सुमित ने इस दौरान बदमाशों के चंगुल से भागने और बचने की कोशिश भी की लेकिन डेढ़ दर्जन लड़कों ने उसे पकड़कर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि 24 साल के सुमित की मौत हो गई.

 

 

घटना को लेकर मृतक के भाई रोहित ने बताया कि हमलावर कह रहे थे कि इसे इतना मारो कि यह मर जाए और आखिरकार उसके भाई की मौत हो ही गई. रोहित ने बताया कि उसका भाई सुमित चीखता रहा ,चिल्लाता रहा और रहम की भीख मांगता रहा लेकिन बदमाशों ने एक नहीं सुनी. मृतक के भाई रोहित ने दावा किया कि हत्या के आरोपियों की रंजिश उसके साथ थी, लेकिन इसकी बलि उसका भाई चढ़ गया. उसने बताया कि बीती होली पर भी वारदात में शामिल आरोपियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी. कल देर रात भी शादी समारोह में हत्या के आरोपी मुझे ही मारने आए थे, लेकिन मेरे भाई की हत्या कर दी.

 

 

दरअसल रोहित और वारदात में शामिल सभी आरोपी रवि नगर इलाके में रहते थे. किसी  विवाद को लेकर बीते काफी समय से दोनों गुटों में रंजिश चल रही थी. सुमित की हत्या के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उसके परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. गुरुग्राम पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों विशाल, राहुल ठाकुर, आकाश, अंशुल, अनुभव, सोनू और विक्की गुर्जर के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

source news: aajtak

'hit it so much that it dies' A 24-year-old man was beaten to death in Gurugram faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.