
हरियाणा विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सोमवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। दोपहर बाद इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस 6 पूर्व विधायकों को पार्टी में शामिल कर सकती है। यह वे पूर्व विधायक हैं, जिनकी पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट कट गई थी तो वे पार्टी छोड़ गए थे। दो पूर्व विधायक वे भी हैं, जो कुलदीप बिश्नोई के साथ कांग्रेस छोड़कर हजकां में चले गए थे। हजकां की टिकट पर चुनाव लड़कर जीतने वाले एक पूर्व विधायक बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस खोलेगी अपने पत्ते
हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर भी कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और नए प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। वहीं भाजपा ने भी 28 मई को हिसार में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई हुई है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर हरियाणा प्रभारी सहित प्रदेश स्तरीय दिग्गज नेता शामिल होंगे।
source news: chopaltv
