Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अमेरिका में बढ़ रहा वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा, दुनिया में जा सकती हैं लाखों नौकरियां

अमेरिका में बढ़ रहा वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा, दुनिया में जा सकती हैं लाखों नौकरियां

faridabadnews24By faridabadnews24June 22, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Economic Slowdown in USA: कोरोना महामारी और फिर रूस-यूक्रेन से बढ़ी महंगाई का असर केवल भारत पर ही नहीं है बल्कि दुनिया का एकमात्र महाशक्ति कहा जाने वाला अमेरिका भी इस समस्या से जूझ रहा है. वहां पर इन दिनों महंगाई का स्तर पिछले 40 सालों के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. हालात को बिगड़ने से बचाने के लिए बाइडेन प्रशासन ने ब्याज दरें बढ़ाने का कदम उठाया है. बड़े कारोबारियों और आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से महंगाई को कंट्रोल करने में मदद तो मिलेगी लेकिन लोगों तक पैसे की पहुंच कम होने के कारण अमेरिका और दुनिया में वैश्विक मंदी (Global Economic Slowdown) फैलने का खतरा भी रहेगा.

 

 

कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध से मंदी का खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज में से एक नैसडैक की सीईओ एडेना फ्रीडमैन का कहना है कि अभी तो मंदी शुरू नहीं हुई है लेकिन जिस तरह इसकी चर्चा चलने लगी है, उससे लोगों के मन में संदेह गहरा सकता है. जिससे कारोबारी गतिविधियों को धक्का लगेगा और यह मंदी (Global Economic Slowdown) शुरू होने का बड़ा कारण बन सकता है.

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स भी मंदी की आहट से चिंतित हैं. वे कहते हैं कि कोरोना की वजह से दुनियाभर की इकॉनॉमी पिछले 2 साल से पहले ही स्लो चल रही थी. अब रूस-यूक्रेन युद्ध ने रही-सही कसर पूरी कर दी है. इस युद्ध के चलते दुनिया में कई जरूरी चीजों की कमी हो गई है, जिसकी वजह से महंगाई का लेवल बढ़ा है. इस महंगाई को कंट्रोल करने के लिए दुनिया के कई देशों ने अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. इसके चलते दुनिया में वैश्विक मंदी(Global Economic Slowdown)  का खतरा बढ़ रहा है.

 

 

 

अमेरिका की आर्थिक मंदी का होगा वैश्विक असर

अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री रह चुके लॉरेंस समर्स भी ऐसी ही आशंका जता रहे हैं. वे कहते हैं कि जब भी बेरोजगारी दर 4 प्रतिशत से कम और महंगाई दर 4 प्रतिशत से ज्यादा हुई है, तब-तब दुनिया आर्थिक मंदी की गिरफ्त में आई है. इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही बन रहे हैं. अमेरिका इन दोनों मानकों को पार कर चुका है. ऐसे में अमेरिका में अगले 2 सालों तक आर्थिक मंदी (Global Economic Slowdown) रह सकती है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा.

गोल्डमैन सैक्स के सीनियर चेयरमैन लॉयड ब्लैंकफीन ने एक इंटरव्यू में बताया कि आर्थिक मंदी (Global Economic Slowdown) पर बात की. उन्होंने बताया कि जोखिम तो है लेकिन फेडरल रिजर्व बैंक चाहे तो इसे कंट्रोल कर सकता है. इसके लिए उसे ब्याज दरों पर की गई बढ़ोतरी वापस लेनी होगी. साथ ही कारोबारी गतिविधियों पर लोन की सुविधा को आसान बनाना होगा.

 

 

 

2008 में आई ऐसी मंदी से चली गई थी लोगों की नौकरियां

जापान के इन्वेस्टमेंट बैंक नमूरा ने भी अमेरिका मे आर्थिक मंदी (Global Economic Slowdown) शुरू होने की आशंका जताई है. बैंक का कहना है कि इस साल के अंत तक अमेरिका में मंदी शुरू हो सकती है, जिसका असर केवल अमेरिका पर ही नहीं बल्कि भारत-चीन समेत दुनिया के तमाम देशों पर पड़ सकता है. वर्ष 2008 में भी ऐसी ही आर्थिक मंदी आई थी, जिसके चलते दुनिया में मांग काफी कम हो गई थी. इसके चलते लोगों को बड़े पैमाने पर नौकरियों से हाथ धोना पड़ा था और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो गई थी.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Economic Slowdown Economic Slowdown In America faridabadnews faridabadnews24 Global Economic Slowdown Hindi News millions of jobs may be lost in the world The threat of global economic recession is increasing in America USA
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.