Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए ट्राई कीजिए ये 5 देसी नुस्खे, बदलता मौसम आपको कर सकता है बीमार

सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए ट्राई कीजिए ये 5 देसी नुस्खे, बदलता मौसम आपको कर सकता है बीमार

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2022No Comments3 Mins Read

 

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Monsoon Health Tips:  मॉनसून (Monsoon) दस्तक दे चुका है और बारिश अपने साथ सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन सहित कई बीमारियां लाई है। इस मौसम में ज्यादातर लोग बीमार पड़ जाते हैं जिसका कारण है मौसम में बदलाव आना। मौसम के बदलने की वजह से ज्यादातर लोग वायरल इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं जिसमें सबसे ज्यादा कॉमन सर्दी और जुकाम है। अगर आपको भी बदलते मौसम में सर्दी और जुकाम हो जाता है या फिर किसी वायरल इन्फेक्शन के गिरफ्त में आ जाते हैं  तो टेंशन न लें, क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जो आपको वायरल इंफेक्शन से बचाएंगे और आप बीमार भी नहीं पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं।

 

1. नींबू और शहद

अगर आप खांसी की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में नींबू और शहद आपके बहुत काम आ सकता है। जी हां, सर्दी-खांसी का इलाज करने के लिए शहद और नींबू का इस्तेमाल कई सदियों से होता आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि डॉक्टर भी दवाइयों के साथ इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए 1 गिलास उबलते हुए पानी में एक नींबू और शहद मिलाकर रात को सोने से पहले सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

2.  तुलसी और अदरक 

तुलसी और अदरक का उपयोग आप चाय में डालकर कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन दोनों का सेवन ऐसे भी कर सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी जुकाम की दिक्कत में आपको राहत मिलेगी।

 

 

 

 

3. गिलोय 

बदलते मौसम में अपनी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ-साथ अगर आप चाहते हैं कि आप बीमार न पड़ें और हमेशा सेहतमंद रहें और सर्दी-खांसी बुखार आपको छू भी न पाए तो गिलोय का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। ये न केवल सर्दी जुखाम को ठीक करने में असरदार है बल्कि ये आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी असरदार माना जाता है।

4. हल्दी 

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। यह वायरल इन्फेक्शन की समस्या को भी दूर करती है। इसके लिए आप 2 चम्मच हल्दी पाउडर को 1 गिलास दूध में मिलाकर पिएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप हल्दी को पानी में उबालकर उससे गरारे भी कर सकते हैं या फिर हल्दी के पानी को भी पी  सकते हैं।

5.  काली मिर्च

सर्दी जुकाम और वायरल इन्फेक्शन होने से बचने के लिए आप काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। काली मिर्च इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती है। आप काली मिर्च का सेवन सुबह गर्म पानी के साथ कर सकते हैं।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। faridabadnews24 इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

changing weather can make you sick DISEASE faridabadnews faridabadnews24 HEALTH AND FITNESS health news Health Tips Try these 5 home remedies to avoid colds and viral infections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.