
सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हाल ही में हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग चुकी है और इससे कई लोगों को भी फायदा होने वाला है। इस मीटिंग में कुल 11 एजेंडे रखे गए थे जिन पर चर्चा की है। वहीं अब हरियाणा ने मॉनसून सत्र को भी मंजूरी मिल गई है जो 8 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। मीटिंग में लिए गए अहम फैसले मॉनसून सत्र के लिए राज्यपाल बंडारु और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भी अनुशंसा भेज दी जाएगी। हालांकि सत्र की अवधि का निर्णय अभी नहीं लिया गया है सत्र की अवधि का फैसला हरियाणा विधानसभा की बिज़नस एड्वाइज़री द्वारा ही जारी कर दिया जाएगा। इसके अलाव भी मीटिंग कई बड़े फैसलों को मंजूरी देने का काम किया गया है।
Also Read – Most Beautiful IAS Officers: देश की सबसे खूबसूरत IAS अधिकारियों में शुमार है ये लेडी, टीना डाबी को भी छोड़ती हैं पीछे एसपीओ की भर्ती को मिली मंजूरी इस बैठक में 2 हज़ार एसपीओ की भर्तियों को भी मंजूरी मिल चुकी है। इन भर्तियों में सेना, केंद्रीय अर्ध-सैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों और निरस्त हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एचएसआइएसएफ) और हरियाणा आर्म्ड फोर्स (एचएपी) बटालियनों के पूर्व कांस्टेबलों को वरीयता देने की बात भी सामने आई है। इंटरव्यू के माध्यम से ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाने वाला है। इन एसपीओ को एक साल या जब तक नौकरी पक्की नहीं होती तब तक रखा जा सकता है। Also Read – भारत की 10 सबसे खूबसूरत महिला IAS और IPS ऑफिसर्स, जो खूबसूरती के साथ काम में भी हैं तेज तर्रार होना चाहिए 12वीं पास इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदक कम से कम 12वीं पढ़ा हुआ होना चाहिए।
इसके अलावा भी कई नियम लागू किए गए हैं। वहीं बैठक में हरियाणा सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड द्वारा लिए गए एक हज़ार करोड़ के ऋण की ब्लॉक गारंटी के नवीनीकरण को भी मंजूरी दी गई है। अभी गारंटी 31 मार्च को ही खत्म हो चुकी है। इसके अलावा भी लिए गए कई फ़ैसले खेल मंत्री ने बताया है कि परिवहन विभाग हरियाणा ग्रुप ए सेवा नियम 2022 के निर्धारण का काम भी जल्द ही किया जाने वाला है। वहीं भर्ती में इन नियमों को ही लागू किया जाएगा। इसके अलावा कई पदों की भर्ती के लिए पहले ही नियम भी लागू किए जा चुके हैं।
NEWS SOURCE : chopaltv
