Self Add

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (उदयपुर टीम) द्वारा बीपीएल परिवारों को राशन सामग्री वितरित

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राजस्थान से उदयपुर जिला अध्यक्ष सुरभि धींग जी के नेतृत्व में उनकी जिले की टीम ने दैनिक भास्कर फाउंडेशन को 10 बी.पी.एल. परिवारों हेतु ₹700 प्रति परिवार ₹7000 की सहायता राशि दी। राष्ट्रीय जागृति महिला मंच की उदयपुर जिला अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि इस समय लॉक डाउन में जरूरतमंदों की मदद हेतु घर बैठे भास्कर फाउंडेशन द्वारा सहायता करना उन्हें उचित लगा।

इस पुण्य कार्य मे शामिल सदस्य उपाध्यक्ष प्रियंका सलूजा, सचिव उषा गायकवाड, एवं अन्य सदस्यों में ममता मेनारिया, कुसुम पंड्या रही। साथ ही कुछ अन्य सदस्यों में ने भी इस सहायता कार्य हेतु योगदान दिया। जमा की गई राशि भास्कर फाउंडेशन को गूगल पे द्वारा की गई।

जिला अध्यक्ष सुरभि धींग जी का कहना है कि इस पुनीत कार्य की प्रेरणा स्त्रोत राष्ट्रीय महिला जागृति मंच राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी है। और उन्ही के निर्देशानुसार टीम द्वारा यह कार्य किया गया। अम्बिका शर्मा जी ने उदयपुर टीम को इस नेक कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea