मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, हरियाणा में इन कर्मचारियों को मिलेगी डबल सैलरी

हरियाणा में मनोहर सरकार ने कोरोना मरीजों की देखभाल में लगे लोगों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने इन सभी लोगों को डबल सैलरी देने का ऐलान किया है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कोविड 19 के मरीजों की देखभाल और इलाज में लगे लोगों को डबल वेतन दिया जाएगा।

इससे पहले मनोहर सरकार प्रदेश के इन कर्मचारियों के लिए बीमा का ऐलान कर चुकी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि आज सभी जिलों के Chief Medical Officer (CMO) के साथ बैठक की एवं COVID 19 को लेकर सभी प्रकार के विचार विमर्श किये गए हैं।

हरियाणा में जनता, सरकार और सभी एकजुट होकर कोरोना को हराने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहाकि जनता और सभी के प्रयास से कोरोना को हराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहाकि इस समय लोगों में डर नहीं बल्कि एक विश्वास फैलाना है। उन्होंने कहाकि इस संकट की घड़ी में एक टीम के जरिये हम काम कर रहे हैं।

You might also like