
दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस लाइन रेवाड़ी में 27 व 29 अगस्त यानि शनिवार और सोमवार को स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फार्म जमा होंगे. फार्म जमा होने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का रहेगा. कुल 74 पदों के लिए आवेदन फार्म जमा होंगे. साल में एक बार ही मिलेगा वेतन और वर्दी भत्ता SPO की भर्ती एक वर्ष या रेगुलर भर्ती होने तक Contract पर की जाएगी. पूर्व सैनिकों के अलावा हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल, हरियाणा आर्म्ड पुलिस से हटाए गए व अर्धसैनिक बल के जवानों को SPO की भर्ती में मौका मिलेगा. पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल व हरियाणा आर्म्ड पुलिस से साल 2004 में हटाए गए पुलिस कर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 1 साल के लिए Special Police Officer के पदों के लिए चुना जाएगा. पद पर चयनित होने वाले जवानों को 18 हजार रुपये मासिक वेतनमान जबकि तीन हजार रुपये वर्दी भत्ता के रूप में प्रदान किया जाएगा. यह मानदेय और वर्दी भत्ता साल में एक बार ही दिया जाएगा.
तय किए गए समय के बाद स्वीकार नहीं होंगे आवेदन भर्ती में हिस्सा लेने वाले कर्मियों की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित रहे उन्हें अनुशासनहीनता या Medical के आधार पर न हटाया गया हो. आवेदनकर्ता 4 Passport Size फोटो, डिस्चार्ज बुक व शैक्षिक योग्यता व सभी प्रमाण पत्रों के साथ बताई गई तारीख को पुलिस लाइन रेवाड़ी में उपस्थित हो जाए. तय की गई समय सीमा के बाद किसी भी आवेदक के कोई दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे.
कैथल में भी होगी भर्ती कैथल जिले में भी 44 स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) के खाली पदों के लिए 29 अगस्त को पुलिस लाइन में रिक्रूटमेंट बोर्ड Selection Process की शुरुआत करेगा, जिसमें भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक व केंद्रीय सशस्त्र बल (CAPF) से रिटायर हुए कर्मचारी, एक्स सर्विसमैन HSIF के सिपाही तथा हरियाणा पुलिस बटालियन के चुने हुए उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है उनकी आयु 25 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उम्मीदवार 12वीं पास होने चाहिए. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती होना चाहते हैं वह 29 अगस्त सोमवार को सुबह 8 बजे अपने सभी मूल प्रमाण पत्र व दस्तावेजों की दो-दो सत्यापित प्रतियों को लेकर कैथल पुलिस लाइन पहुंच जाएं. आवश्यक दस्तावेजों में Service Book की छाया प्रति, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, 6 पासपोर्ट साईज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र इत्यादि सम्मिलित है.
हिसार में भी होगी भर्ती जिला पुलिस की तरफ से विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के 53 पदों के एनरोलमेंट के लिए आवेदन 27 से 29 अगस्त तक पुलिस लाइन में लिए जाएंगे. यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी, एचएसआईएसएफ से निष्काशित और वर्ष 2004 में एचएपी में सिपाही के पदों पर चुने गए व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया 819 आवेदनकर्ता भाग ले सकते हैं. उम्मीदवार की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है. सेवानिवृत्ति के समय लिया गया मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रथम श्रेणी और सेवानिवृति के समय दिया गया चरित्र प्रमाण पत्र भी जरूरी है.
NEWS SOURCE : chopaltv
