Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 2 मिनट में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, गुरुग्राम में बीजेपी नेता की हत्या, कुर्ता खरीदने आए थे बाजार

2 मिनट में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, गुरुग्राम में बीजेपी नेता की हत्या, कुर्ता खरीदने आए थे बाजार

faridabadnews24By faridabadnews24September 2, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गुरुग्राम :  बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए गुरुवार दोपहर गुरुद्वारा रोड के नजदीक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने अग्रवाल धर्मशाला के नजदीक रेमंड्स के शोरूम में मार्केट कमेटी सोहना के वाइस चेयरमैन और बीजेपी नेता सुखबीर खटाना को गोलियों को भून डाला। उन्हें तत्काल नजदीक एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीजेपी नेता की हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद साफ होगा कि कितनी गोलियां मारी गई थीं।

 

 

गांव रिठौज के रहने वाले 47 वर्षीय सुखबीर खटाना उर्फ सुक्की अक्सर सदर बाजार के नजदीक गुरुद्वारा रोड स्थित रेमंड्स के शोरूम से ही खरीदारी करते थे। उन्होंने कुछ दिन पहले कुर्ता पायजामा का आर्डर दिया था। उसे ही लेने के लिए अपने एक नजदीकी के साथ दोपहर लगभग तीन बजे शोरूम में पहुंचे थे। वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस छानबीन करती हुई।- जागरण

 

 

काउंटर पर करा रहे थे बिलिंग

सामान लेने के बाद वह काउंटर पर बिलिंग करा रहे थे। उसी समय हथियारबंद पांच बदमाश पहुंचे। जब तक वह कुछ समझते तब तक बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शरीर के कई भाग पर गोली लगने की वजह से वह लहुलूहान होकर गिर गए। गोलियां चलाने के बाद बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

 

15 मिनट में पहुंची पुलिस

बताया जाता है कि तीन बदमाशों के हाथ में हथियार थे। सूचना मिलने के 10 से 15 मिनट के भीतर ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह से लेकर क्राइम ब्रांच की टीमें पहुंच गईं। कई अन्य आला अधिकारी भी पहुंचे। सभी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। उससे बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

दाे मिनट के भीतर वारदात को अंजाम

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के मुताबिक बदमाश सिविल लाइन रेाड की तरफ से दोपहर लगभग 3 बजकर 6 मिनट पर आते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद फरार होते हुए लगभग 3 बजकर 8 मिनट पर दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि बदमाशों ने दो मिनट के भीतर ही वारदात को अंजाम दे दिया। सभी ने मास्क लगा रखा था। कैमरे में चेहरा कैद न हो सके, इसके लिए सभी नजरें नीची करते हुए आए और फरार भी हुए। सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रीतपाल का कहना है कि शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि कितनी गोलियां मारी गई थीं।

 


NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 had come to the market to buy kurta In 2 minutes killing of BJP leader in Gurugram miscreants carried out the incident
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.