Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अस्‍पताल वाले पकड़ा देंगे लाखों का बिल! भूलकर भी मत लेना ऐसा हेल्‍थ इंश्योरेंस

अस्‍पताल वाले पकड़ा देंगे लाखों का बिल! भूलकर भी मत लेना ऐसा हेल्‍थ इंश्योरेंस

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Health insurance Plan: आप जब भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो इस बात की उम्मीद करते हैं कि क्लेम आने पर कंपनी सभी बिलों का भुगतान कर देगी. इनमें अस्पताल के बिल से लेकर दूसरे सभी खर्चे शामिल होते हैं, जो पॉलिसी में कवर किए जाते हैं. लेकिन कुछ पॉलिसी ऐसी होती हैं जो आपको पूरा क्लेम नहीं देती. भले ही आपका क्लेम लिमिट के अंदर ही क्यों न हो. ऐसा ही एक कारण है हेल्थ इंश्योरेंस में को-पे, जो कि आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. जानें कैसे….

 

 

को-पे पॉलिसी भूल कर भी न खरीदें 

जब आप बीमा कराते हैं, उस समय एजेंट या कंपनी जोर दे सकती है कि आप ‘को-पेमेंट’ वाली पॉलिसी लें. कई बार कंपनियां इस को-पे को जब लागू करती हैं, जब आप उनके नेटवर्क वाले अस्‍पतालों में इलाज नहीं कराते. इसलिए इलाज के पहले आपको बीमा कंपनी से बात कर लेनी चाहिए. कई बार बीमा कंपनी आपको आपातकालीन स्थितियों में ‘को-पे’ शर्त से छूट भी दे सकती है. 

 

 

अस्‍पताल थमा देंगे लाखों का बिल! 

टियर-2 सिटी में रहने वालों को हेल्‍थ इंश्योरेंस लेते समय ज्‍यादा सतर्क रहना चाहिए. क्‍योंकि जब वे टियर-1 शहरों में इलाज के लिए जाएंगे तो कंपनियां उन पर ‘को-पे’ लागू कर देती हैं. इसलिए पॉलिसी लेते समय आपको अलर्ट रहना चाहिए. कभी-कभी, जब आप कॉरपोरेट अस्पतालों में इलाज के लिए जाएंगे तो कंपनियां आपसे ‘को-पेमेंट’ मांगती हैं. इसमें कमरे का किराया और आईसीयू चार्ज भी वसूला जाता है. कुछ अस्पतालों में कमरे का किराया 8,000 रुपये प्रतिदिन से भी ज्‍यादा होता है. आपको बता दें कि कुछ बीमा पॉलिसियां ​​कमरे के किराए पर एक सीमा लगाती हैं. ऐसी परिस्थितियों में इंश्योरेंस कंपनी अस्‍पताल को पूरा पेमेंट नहीं करती, फिर बकाया राशि का भुगतान आपको ही करना होता है. इसलिए बीमा खरीदते समय इस बात का जरूर ध्‍यान रखें. ऐसा कई बार लोगों के साथ हो चुका है, बीमा कंपनी क्‍लैम की पूरी राशि नहीं देती, फिर बाद में पता चलता है कि लाखों का बिल भरना पड़ेगा.

 

को-पे का विकल्‍प संभल कर लें 

आपको यह ध्यान रखना होगा कि अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो बीमा कंपनियां ऐसे में ‘को-पे’ लागू कर सकती हैं. अगर आप पॉलिसी लेने के बाद कुछ समय का वेट करते हैं, तो कंपनी इस शर्त को वापस ले सकती है. इसलिए आपको शुरुआत में ही सतर्क रहना होगा कि पॉलिसी के पहले दिन से कुल क्लेम की जरूरत है या नहीं. आपको यह पता कर लेना चाहिए कि क्या पूरा दावा करने के लिए कुछ समय का इंतजार कर सकते हैं. कम आयु वाले लोग प्रीमियम पर बोझ कम करने के लिए ‘को-पे’ का विकल्प चुन लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि यह बेहतर होगा कि जो लोग बीमारियों से पीड़ित हैं और जो 45 साल से ज्‍यादा उम्र के हैं, उन्‍हें को-पे को नहीं चुनना चाहिए.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Hospital people will catch a bill of lakhs! Do not forget to take such health insurance
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

भरोसा बहाल करने के लिए एक्शन प्लान पर फोकस, छात्रों की नाराजगी दूर करने की तैयारी में BJP

July 23, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.