Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये बीमारियां भी रहती हैं कोसों दूर, मूंग दाल और पालक का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत

ये बीमारियां भी रहती हैं कोसों दूर, मूंग दाल और पालक का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम होता है मजबूत

faridabadnews24By faridabadnews24October 2, 2022Updated:October 2, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : indiatv

Health Benefits: भारतीय व्यंजन कई तरह के होते हैं। इनमें कुछ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी तो कुछ हानिकारक भी होते हैं। लेकिन बात करें पालक और मूंग दाल की तो ये पोषक तत्वों और आयरन से भरपूर होते हैं। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक देसी व्यंजन हैं। अगर आप मूंग दाल और पालक की सब्जी या दाल का सेवन करते हैं तो डॉक्टर के अनुसार इसकी एक सर्विंग से आपको 132 कैलोरी मिलती है। जिसमें कि 76 कैलोरी कार्बोहाइड्रेट और 29 कैलोरी प्रोटीन और 27 कैलोरी वसा होते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपने दैनिक आहार में मूंग दाल और पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। मूंग दाल प्राय: सभी घरों में प्रतिदिन बनाया जाता है। लेकिन अगर आप उसमें पालक डालकर बनाते हैं ना सिर्फ इसका स्वाद बढ़ जाता है बल्कि इसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। जानते हैं मूंग दाल और पालक के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में।

मूंग दाल और पालक के फायदे

 

पाचन शक्ति होती है मजबूत

मूंग दाल और पालक बहुत ज्यादा भारी भोजन नहीं होता है और इसलिए इसे पचाना आसान होता है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। साथ ही इससे शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

 

 

हड्डियां होती है मजबूत

मूंग दाल और पालक के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है।

 

इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक

मूंग दाल और पालक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही यह कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। ये बॉडी में इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में मदद करते हैं।

 

स्किन के लिए भी हेल्दी

पाचन और इम्यूनिटी के साथ ही स्किन के लिए भी मूंग दाल और पालक बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से चेहरे की रंगत में निखार आता है। साथ ही चेहरे में पिंपल और एजिंग की परेशानी भी दूर होती है। मूंग दाल और पालक के सेवन से बॉडी के साथ स्किन भी हेल्दी रहती है।

 

मूंग दाल और पालक में प्रयोग होने वाली सामग्री भी फायदेमंद

मूंग दाल और पालक की सब्जी या दाल बनाने के लिए आप जिन सामग्रियों का प्रयोग करते हैं वह भी खूब फायदेमंद होती है। आमतौर पर पालक और मूंग दाल बनाते समय लहसुन,प्याज, अदरक, हींग, जीरा, हरी मिर्च, टमाटर और हल्दी आदि का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीजें स्वास्थ्य व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। खाना बनाने में किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि खाना जल्दी पचता भी है। पालक और मूंग दाल में भी इन सभी चीजों का प्रयोग किया जाता है।

 

(Disclaimer:ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

 

NEWS SOURCE : indiatv

consuming moong dal and spinach together strengthens the immunity system. faridabadnews faridabadnews24 These diseases also remain far away
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.