
हड्डियों के जोडों में यूरिक एसिड के जमा होने और कैल्सियम की कमी से गठिया बीमारी होती है। इस स्थिति में जोड़ों में दर्द होता है। कभी कभार दर्द असहाय हो जाता है। अंग्रेजी में गठिया को आर्थराइटिस कहते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो देश में हर पांचवा व्यक्ति गठिया रोग से ग्रसित है। यह बीमारी बुजर्गों में अधिक देखी जाती है। हालांकि, युवा वर्ग के लोग भी गठिया रोग के शिकार हो सकते हैं। अगर आप भी गठिया रोग से परेशान हैं, तो किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन कर गठिया के दर्द को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
अदरक
अदरक सेहत के लिए वरदान साबित होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो गठिया रोग में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से गठिया रोग में आराम मिलता है। इसके लिए डाइट में अदरक को जरूर शामिल करें। इसके नियमित सेवन से गठिया में बहुत जल्द आराम मिलता है।
लहसुन
लहसुन के सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में बड़ी जल्दी आराम मिलता है। साथ ही यह रक्तचाप, कब्ज, संक्रमण और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है। इसके अलावा, गठिया में लहसुन लाभदायक साबित होती है। इसके सेवन से गठिया रोग में आराम मिलता है। वहीं, सरसों तेल में लहसुन गर्म कर जोड़ों की मालिश करने से गठिया में फायदा मिलता है।
हल्दी हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो गठिया रोग में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, हल्दी पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके सेवन से सूजन और जकड़न भी कम होती है। इसके लिए रोजाना हल्दी वाला दूध पिएं।
मेथी डॉक्टर की मानें तो मेथी के सेवन से भी गठिया रोग में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी भिगोकर रख दें। अगली सुबह को मेथी पानी का सेवन करें। इसके अलावा, मेथी पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
NEWS SOURCE : jagran
