
जींद जिले में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता किशोरी ने बताया कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसने आरोप लगाया कि वह घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक युवक उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया। जहां पर उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेसुध अवस्था में एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा दो अन्य युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
NEWS SOURCE : punjabkesari
