Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बंद बाथरूम में गैस चेंबर बन सकते हैं गीजर, सर्दी में इस्तेमाल करने से पहले बरतें सावधानी

बंद बाथरूम में गैस चेंबर बन सकते हैं गीजर, सर्दी में इस्तेमाल करने से पहले बरतें सावधानी

faridabadnews24By faridabadnews24November 18, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आगरा : सर्दियों में गर्म पानी से नहाने का लुत्फ उठाना कभी-कभी जानलेवा बन जाता है। सर्दियों में गैस गीजर के हादसे इस बात की गवाही देते हैं। छोटी सी सावधानी से अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। विशेषज्ञ से समझिए किन बातों का ध्यान रखें। इस लेख के जरिए हम आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी सावधानियां। सबसे पहले समझिए आखिर ये काम किस तरह करता है।

 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक बाथरूम में लगे एलपीजी गैस के गीजर के आन होते ही तेजी से लौ जलती है।
  • बंद बाथरूम में आक्सीजन की खपत तेजी से बढ़ती है।
  • बंद बाथरूम में आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है।

इन मरीजों के लिए खतरनाक है बंद बाथरूम में नहाना

एक्सपर्ट पंकज यादव का कहना है कि गैस गीजर से पैदा होने वाले खतरों से लोग अंजान हैं। बेहोशी की हालत में समय रहते आक्सीजन मिल जाए तो जान बच सकती है। ज्यादा देर होने पर जान पर बन आती है। यदि आपके घर में मिर्गी, पार्किंसंस या दौरे के मरीज हैं तो बंद बाथरूम में गैस गीजर का इस्तेमाल करने में बहुत ही सावधानी जरूरी है। क्योंकि इन मरीजों के दिमाग को पर्याप्त आक्सीजन न मिलने से होने वाली क्षति है।

 

गैस गीजर के बारे में जरूरी सावधानियां

 

  • बाथरूम के बाहर गैस गीजर लगाएं
  • बाथरूम के अंदर केवल गीजर से सप्लाई हो रहे पानी की पाइप ही होनी चाहिए
  • गैस गीजर ऐसे स्थान पर लगा हो जहां वेंटीलेशन की अच्छी व्यवस्था हो
  • गैस का सिलेंडर बाथरूम के बाहर ही लगाएं
  • बाथरूम में जालीदार खिड़की है तो उसे ढंके नहीं ऐसे रखें कि हवा आती-जाती रहे
  • बेहतर तो यही रहेगा कि गैस गीजर से पहले पानी भर लें
  • बाल्टी या टब भर जाने के बाद इसे बंद कर दें। इसके बाद अंदर नहाने जाएं। इससे जान को खतरा ही नहीं रहेगा
  • बंद बाथरूम में गैस गीजर के इस्तेमाल के दौरान कार्बन मोनोऑक्साइड गैस पैदा होती है
  • शुरुआत में इसकी गंध अधिक महसूस नहीं होती। लेकिन देखते ही देखते इससे दम घुटने लगता है

रहें सावधान, करें ये काम

  • नहाने के समय अगर आपने गैस गीजर चलाया है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तो इसे सामान्य न लें, तत्काल बाथरूम की कुंडी खोलें
  • आजकल के घरों में बाथरूम कमरों से अटैच होते हैं, ये पूरी तरह से बंद होते हैं। यहां वेंटिलेशन जरूर होनी चाहिए।
  • बाथरूम के दो दरवाजे होने चाहिए। यदि नहीं हैं तो बाथरूम का दरवाज बाहर की तरफ खुलना चाहिए

हो जाता है हाइपोक्सिया

 

गैस गीजर की गैस आक्सीजन लेबल कम कर देती है। वरिष्ठ फिजीशियन डा. मृदुल चतुर्वेदी का कहना है कि ऐसा स्तर हाइपोक्सिया कहा जाता है। फेफड़ों, दिल और दिमाग पर इसका सीधा प्रभाव होता है। दरअसल शरीर के सारे टिश्यू तक आक्सीजन पहुंचनी जरूरी है। हाइपोक्सिया में हमारे शरीर में आक्सीजन पहुंचना कम हो जाती है, जब किसी जगह पर आक्सीजन की कमी होती है तो हम सांस की गति बढ़ाने लगते हैं। सामान्य तौर पर 15 या 16 की स्पीड से सांस लेते हैं। लेकिन जब शरीर में आक्सीजन की आपूर्ति नहीं होती तो ये स्पीड बढ़कर 40 तक पहुंच जाती है। इन परिस्थतियों में हमारा शरीर बुरी तरह थक जाता है।

 

आगरा और आसपास में गैस गीजर से हुए हादसे

इसी साल फिरोजाबाद में हादसा घटित हुआ था।

तीन फरवरी को ज्योति गुप्ता (27) की शादी हुई थी। ससुराल में छह फरवरी को बाथरूम में बेहोश मिली। चिकित्सकों ने उसे मृत घाषित कर दिया।

25 सितंबर को सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी 65 वर्षीय अशोक कुमार रविवार सुबह 10:30 बजे गीजर में गैस सिलेंडर लगा रहे थे। पास में ही उनका 7 वर्षीय बेटा श्याम भी खड़ा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से अशोक कुमार और श्याम झुलस गए।

 

2019 में आगरा में कारोबारी की पत्नी तथा दो बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई। शाहगंज के पांडव नगर में बाथरूम में गैस गीजर से दम घुटने से कारोबारी की पत्नी और दो मासूम बेटियों की मौत हो गई।

 

NEWS SOURCE : jagran

be careful before using them in winter faridabadnews faridabadnews24 Geysers can become gas chambers in closed bathrooms
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.