Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आप भी इन ट्रिक्स के साथ बदल सकते हैं उनकी आदत, इस गांव के बच्चे अब नहीं यूज कर सकेंगे मोबाइल

आप भी इन ट्रिक्स के साथ बदल सकते हैं उनकी आदत, इस गांव के बच्चे अब नहीं यूज कर सकेंगे मोबाइल

faridabadnews24By faridabadnews24November 18, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। यह बात जानने के बावजूद भी मां- बाप बच्चों से माेबाइल को दूर नहीं कर पा रहे हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र में यवतमाल के एक गांव में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये फैसला सभी गांव वालों की सहमति से लिया गया।

 

कोविड के बाद बच्चों की बिगड़ी आदत

दावा किया जा रहा है कि यह  राज्य में इस तरह का पहला फैसला है। गांव के सरपंच का कहना है कि ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा के लिए बच्चों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शुरू किया था। इसके बाद उन्हें मोबाइल फोन की आदत लग गई और वे विभिन्न साइट देखने लगे तथा ऑनलाइन गेम खेलने के लिए ज्यादातर समय इस पर बिताने लगे।” इसलिए18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया”।

पहली बार लिया गया ये फैसला

यह ऐसा फैसला लेने वाली महाराष्ट्र की पहली ग्राम पंचायत बन गई है। सरपंच ने कहा- ‘‘निर्णय को लागू करने में शुरुआती मुद्दे हो सकते हैं लेकिन इस कदम को सफल बनाने के लिए माता-पिता और बच्चों दोनों को सलाह दी जाएगी। परामर्श के बाद भी यदि हम बच्चों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखेंगे तो हम जुर्माना लगाएंगे”। आंकड़ों पर नजर डालें तो 12 से 18 महीने की उम्र के बच्चों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल की बढ़ोतरी देखी गई है। ये स्क्रीन को आंखों के करीब ले जाते हैं और जिससे आंखों को नुकसान पहुंचता है।

बच्चों को हो रहा ये नुकसान

कम उम्र में स्मार्टफोन की लत की वजह बच्चे सामाजिक तौर पर विकसित नहीं हो पाते हैं। बाहर खेलने न जाने की वजह से उनके व्यक्तित्व का विकास नहीं हो पाता है। इतना ही नहीं फोन पर होने पर बच्‍चे अपने पेरेंट्स की हर बात को अनसुना कर देते हैं जिससे उनकी लर्निंग स्किल काफी प्रभावित हो रही है । फोन के अधिक इस्तेमाल से वे बाहरी दुनिया से संपर्क करने में कतराते हैं।

बच्चों को घेर रही कई बीमारियां

साइबर मीडिया रिसर्च के एक सर्वे के मुताबिक, हर भारतीय साल के 1800 घंटे मोबाइल को दे रहा है।  बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार मोबाइल के कारण  बच्चों में मोटापा बढ़ने, वजन तेजी से गिरने, कुपोषण, आंखों की कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। खाना खाते हुए फोन देखने और गेम्स खेलने की लत की वजह से स्लीप डिसॉर्डर जैसी कई बीमारियां बच्चों को घेर रही हैं। मोबाइल व अन्य सभी इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों से एक ब्लू लाइट निकलती है जो सिर्फ आंखों ही नहीं बल्कि स्किन और हार्मोंनल विकास को भी प्रभावित करती है।

Parents इन ट्रिक्स के साथ बदलें बच्चाें की आदत

-कुछ समय निकालकर आप बच्चों के साथ बैठें उन्हें नई-नई चीजें सिखाएं।

-आप बच्चों को आट एंड क्रॉफ्ट में व्यस्त करके फोन की आदत छुड़वा सकते हैं।

-बच्चों को उनके मनपसंद किताब दिलवाएं। साथ ही उनसे किताब के बारे में प्रश्न भी जरुर पूछें, इससे उनकी रुचि बढ़ेगी।

-आप बच्चों को इनडोर या फिर आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

-बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए घर के कामों में व्यस्त कर सकते हैं। आप उनसे घर के छोटे-छोटे काम करवा सकते हैं।

-खाते हुए या सोते हुए बच्चे को मोबाइल फोन ना दें बल्कि इस समय उनसे बातचीत करें।  खाना खिलाने या कोई लालच देने के लिए कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

धीरे-धीरे बदलें आदत

आप बच्चों को सोशल मीडिया से भी दूर रखें,  बच्चे सुबह उठते ही फोन इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं। आप भी बच्चों के सामने सोशल मीडिया पर ज्यादा रील्स न देंखे। इससे बच्चों में भी रिल्स देखने की दिलचस्पी बढ़ने लग जाएगी। आप बच्चों के मोबाइल की लत छुड़वाने के लिए धीरे-धीरे प्रयास करें। एकदम से फोन छीनने से बच्चे जिद्दी होने लगते हैं। आप बच्चों को मोबाइल देने का एक समय निर्धारित कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन में लोक लगाकर रखें। ताकि बच्चे इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 the children of this village will no longer be able to use mobile You can also change their habit with these tricks
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.