भिवानी ।’घर से पढ़ो- घर से पढ़ाओ ‘ की तर्ज पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतेरा में विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार के सानिध्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतेरा के विद्यार्थियों कोऑनलाइन क्लासेज दी जा रही है ताकि कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई का नुकसान ना हो।बैंकिंग एंड फाइनेंस विभाग की अध्यापिका मीनाक्षी वधवा एवं वाणिज्य विभाग की अध्यापिका हरदीप कौर ने यह जानकारी दीउन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अध्यापकों द्वारा अलग-अलग मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन क्लासेज दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर संशयो को भी दूर किया जाता है।उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए गए हैं जिनके एडमिन क्लास टीचर को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अध्यापक यूट्यूब चैनलों तथा अपनी वीडियो बनाकर ग्रुप में अपलोड कर रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में असुविधा ना हो। विद्यार्थी अध्यापकों को वीडियो कॉल करके भी उनके संशयो को दूर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एप से विद्यार्थी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ई लर्निंग को लेकर कई विकल्पों पर काम किया जा रहा है और प्रभावी विकल्पों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए पाठ्य सामग्री भी तैयार कर ली गई हैं और उसी के अनुरूप बच्चों को शिक्षा दी जा रही हैं।
