Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली की तर्ज पर जीतेंगे नगर निगम चुनाव : धर्मवीर भड़़ाना

दिल्ली की तर्ज पर जीतेंगे नगर निगम चुनाव : धर्मवीर भड़़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24December 19, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : वार्ड नंबर 32 में ओल्ड विधानसभा 89 के अंतर्गत ओल्ड विधानसभा प्रभारी प्रवेश मेहता द्वारा सैकड़ों लोगों को पार्टी जॉइन कराई गई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने सभी युवा साथियों को टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भड़ाना ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने काम किया है, जिसके बलबूते विधानसभा के बाद एमसीडी चुनावों में जनता ने अपना प्यार एवं स्नेह दिया और पार्टी पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह फरीदाबाद में भी काम करेंगे और चुनाव जीतेंगे। जिस प्रकार प्रदेश की जनता का प्यार और स्नेह मिल रहा है, उससे फरीदाबाद नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत तय है। भड़ाना ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, भुखमरी, महंगाई से परेशान है। जिस प्रकार दिल्ली में लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली, मुफ्त पानी, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा के लोगों को भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोगों को फ्री की आदत डालने की बात कहते हैं, मगर भाजपा के विधायक एवं मंत्री स्वयं मुफ्तखोरी का आनंद उठा रहे हैं। उनको जनता की सुविधाओं को लेकर दिक्कत है। इस मौके पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रवेश मेहता ने लोगों को जॉइनिंग करवाई और आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।

 

 

 

श्री मेहता ने कहा कि सभी के प्यार और आशीर्वाद से दिल्ली में परचम लहराया है और आगे भी पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम हमारी ये युवा टीम करेगी। युवाओं का जोश एवं उत्साह आम आदमी पार्टी को निगम चुनावों में एकतरफा जीत हासिल कराएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिन प्रतिदिन फरीदाबाद में बढ़ रही है। केजरीवाल जी की नीतियों एवं उनकी योजनाओं से हर कोई प्रभावित है। फरीदाबाद में निगम चुनावों में वह जीतेंगे, क्योंकि आम आदमी पार्टी जो कहती है, वह करती है। भाजपा की तरह हमारी पार्टी जुमलों की पार्टी नहीं है। इस मौके पर उनके साथ ओल्ड विधानसभा अध्यक्ष सुगन चंद जैन, जिला उपाध्यक्ष वाई के शर्मा, भावी पार्षद प्रमोद मनोचा, रिंकू सैलानी, संजय कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश मेहता के नेतृत्व में मनीष कनोजिया, संजय कनौजिया, अमित कनोजिया, राजू, राहुल कनौजिया, हिमांषू प्रजापति, पीयूष, राजकुमार, बृजेश, महेन्द्र कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, पंकज कनौजिया, दलीप कनौजिया, अनूप दिवाकर, राकेश, अमित वर्मा, राकेश सिसोदिया, किशोर, दिनेश कनौजिया, मुन्नीलाल कनौजिया, सूरज कनौजिया, दीपक कनौजिया, मोनू, सुंदर बैसला, मुकेश नागर, निखिल दिवाकर, मुकेश सूर्यवंशी, दीपक बाबा, अजय कनौजिया, समेत सैकड़ों नौजवानों ने पार्टी जॉइन की।

faridabadnews faridabadnews24 Municipal elections will be won on the lines of Delhi: Dharamveer Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.