Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मछली की तरह तड़प रहे हैं राहुल-सोनियागांधी: गोपाल शर्मा 

मछली की तरह तड़प रहे हैं राहुल-सोनियागांधी: गोपाल शर्मा 

faridabadnews24By faridabadnews24December 22, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद 22 दिसंबर । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्माने राहुल गाँधी को आड़े हाथों लेते हुए राहुल, सोनिया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गोपाल शर्मा नेकहा कि आजादी के बाद से जिस नेहरु-गाँधी खानदान ने अपने कुकृत्यों और भ्रष्ट आचरणसे देश को तोड़ने का कार्य किया है, वो आज देश जोड़ने का नाटक कर रहे हैं। आठ साल पहलेप्रधानमंत्री मोदी ने उनको सत्ता से बेदखल कर दिया जिस कारण अब राहुल और सोनियागांधी सत्ता के बगैर बिन जल मछली की तरह तड़प रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को कौन नहीं जानता,कैसेजम्मू कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को मार-मार कर भगाया गया, लोगों की सम्पतिलुटी गई और महिलाओं के साथ जमकर दुराचार किया गया। 1984 के सिक्ख दंगोंको कौन नहीं जानता। कैसे चुन-चुन कर सिख भाइयों को मारा गया। 1962 में हजारोकिलोमीटर जमीन जवाहर लाल नेहरु ने चीनियों को हड़पने दी और कहा बंजर जमीन हैं,हमारेकिसी काम की नहीं। आज मोदी राज में डोकलाम हो या तवांग पूरी दुनिया देख रही है,भारतीय सेनिकों द्वारा चीनियों को मारमार कर भगाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आंतंकवाद परलगाम नहीं लगाई। लगातार देश के ऊपर आंतकवादी हमले होते रहे। कांग्रेस राज में देशके लोग अपने देश में भी सुरक्षित नहीं थे। आज मोदी राज में हमारे सेनिक एक के बदले20 को मारते हैं।पठानकोट हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक कर और पुलवामा हुआ तो एयर स्ट्राइक कर हमारेजवानों ने आतंकियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा। मोदी के राज में देश की सीमा औरजनता सुरक्षित हाथों में है। 1975 लोकतंत्र के काले अध्याय को तो सब जानते हैं

 

कांग्रेस  और इंदिरा गाँधी ने देश मेंआपातकाल  लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी । कांग्रेसने हमेशा देशद्रोही ताकतों को संरक्षण दिया है,अफजल गुरु के पक्ष में नारे लगानेवालों के साथ राहुल गांधी खड़े रहे हैं। राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान अपनेबयानों से सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया है। उनको ज्ञात होना चाहिए कि अबयह मोदी का भारत है, यहां की सेनाएं दुश्मनों को करारा जवाब देने में सक्षम है। कांग्रेस पर जबानी हमला बोलते हुए जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल ने कहा कि भ्रष्टाचार तो कांग्रेस की नसनस में भरा है। अगस्ता वेस्टलैंड, बोफोर्स, 3जी,कोयला घोटालाजैसे ना जाने कितने घोटाले किये हैं। इन घोटालों को देखते हुए राहुल गांधी को तोहरियाणा के लोगों को मुंह दिखाने का भी हक नहीं है। हुड्डा से मिलकर उनके जीजाराबर्ट वाड्रा तो हरियाणा के किसानों की जमीन हड़प गए, भारत जोड़ने वालेनहीं, किसानों की जमीनखाने वाले लोग हैं ये।  कांग्रेस पर आरोपलगाते हुए मूलचन्द मित्तल ने कहा कि कांग्रेसियों ने तो शहीदों को भी नहीं छोड़ा, जिन्होंने देश केलिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया उन्हें ही इतिहास से ही गुम कर दिया। अंग्रेजोंके हाथों कालापानी में यातनाएं सहन करके अपना जीवन कुर्बान करने वाले शहीदों कीसच्चाई देश से छुपाई।

 

 

 

कांग्रेस देश को तोड़ने वाली पार्टी है। ज़िला महामंत्री आर एन सिंह ने भी राहुल सोनिया गांधी कोआड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल और सोनिया ने शहीदों के पैसे से खडी की गई कंपनीको नेशनल हेराल्ड प्रेस की सारी  सम्पतिअपनी कम्पनी यंग इंडिया के नाम करवा 5000 करोड़ का घोटाला किया और आज न्यायालय से जमानत पर जेल सेबाहर हैं।  राहुल तमाशा करके भीड़ तो इकठ्ठीकर सकते हैं, पर वह जनताजनार्दन से वोट नहीं ले सकते हैं। देश की जनता जाग चुकी है, देश तोड़ने वालेकांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं को पहचान चुकी है।  जिला मीडिया प्रभारी  विनोद गुप्ता ने कहा कि धारा 370 और 35 ए लगाकर कांग्रेसने भारत की अखंडता के साथ धोखा किया था। भाजपा की सरकार आने पर प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने 370 और 35ए हटाकर देश कोएकजुट करने का काम किया है। ‘कांग्रेस‍ियों केचेहरे पर देश तोड़ने का दाग लगा है, उसे हटाने के लिए देश जोड़ो यात्रा का ढोंग कररहे हैं । जब जब चीन के साथ देश के वीरों की झड़प हुई ,तब हमारे जांबाज सैनिकों ने दिलेरी से देश की सीमा की रक्षाकी है । शाबाशी देकर सेना का मनोबल बढ़ाने की बजाय, उनकी बहादुरी पर प्रश्न चिन्ह लगाने का कामराहुल गाँधी ने किया है । देश की जनता कोबताओ आप चीन के साथ हैं या देश के साथ । उनके DNA में  शुरू से ही हैकि देश को तोड़ना है। सेना का मनोबल तोड़ने वाले, देश जोड़ने की बात करते हैं ये ।

faridabadnews faridabadnews24 Rahul-Sonia Gandhi are suffering like fish: Gopal Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.