
faridabad: आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी व प्रवासियों की आवाज संतोष यादव आज आजाद नगर झुग्गी संघर्ष समिति के नेतृत्व में नाबालिक दलित बच्ची के दुष्कर्म व हत्या मामले में न्याय दिलाने के लिए उपायुक्त कार्यालय पर धरने पर बैठे।धरने पर बैठने से रोकने के लिए डबुआ थाना ने फर्जी मुकदमा का हवाला दे संतोष यादव को थाना आने का नोटिस भेजा था और न आने पर झूठे केस में फंसा गिरफ्तारी की धमकी दी जो संतोष यादव ने डबुआ पुलिस की परवाह किये बगैर मजबूत तरीके से पीड़ित परिवार की आवाज उठाई और समाजसेवियों के साथ उपायुक्त को ज्ञापन दिया।

प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस को गुंडे बदमाशों ,अवेध शराब माफिया,सट्टेबाज ,भूमाफिया व भ्रस्टाचारी को पकड़ने की बजाय सड़क के गड्ढे भरने ,चोक चौराहे पर चलान के नाम पर उगाही करने और समाजसेवियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर परेशान करने के लिए लगा रखा है।अभी हाल ही में एयरफोर्स रोड पर कोणाल की मौत नाले में गिरने से हो गई थी जो जनता के साथ मिलकर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा कराया गया था जो दोषियो को गिरफ्तार करने की बजाय संतोष यादव पर बार बार फैसले का डबुआ थाना दबाव बना रहा है और फैसला न करने पर झूठे केस में समाजसेवियों को फसाने की धमकी दी जा रही है जो संतोष यादव ने कहा कि हम किसी दबाव में आने वाले नही और नगर निगम अधिकारियों को गिरफ्तार करवाकर मानेंगे और आजाद नगर झुग्गी में हुए दरिंदगी के खिलाफ आवाज बुलंद कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहेंगे।

डबुआ थाना के एरिया में अवैध शराब,सट्टेबाजों और गुंडागर्दी का बोलबाला है पुलिस को उन पर ध्यान करना चाहिए।इस मौके पर मजदूरों की आवाज संजय मौर्य और आजाद नगर झुग्गी संघर्ष समिति के साथियों ने कहा कि आजाद नगर झुग्गी में निर्भया से भी बड़ा कांड बदमाशों ने किया है लेकिन दोषियों को पकड़ने की बजाय पुलिस द्वारा मजदूरों को परेशान किया जा रहा है,इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय को ज्ञापन देते हुए सीबीआई जांच की मांग,पीडित परिवार को पचास लाख और आजाद नगर झुग्गी में शौचालय की मांग रखी गई।इस मौके पर आप नेता राजकुमार,यशवंत मौर्य, विजेन्द्र, सिकन्दर,भोजपुरी अवधि समाज के प्रधान रघुवर दयाल,किरण,रघुबीर,गीता सहित सैकड़ों समाजसेवी व झुग्गी वासी मौजूद थे।
