
Cancer Patient Boy: कभी कभी ऐसी भावुक कर देने वाली कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं जिसे सुनकर कोई भी दुखी हो जाएगा. कैंसर इतनी खतरनाक बीमारी है जो जीवन को तबाह कर देती है, यह कहानी इसी बीमारी से पीड़ित एक छह साल के बच्चे की है. इस बच्चे ने अपने डॉक्टर ने कहा कि उसे कैंसर है और इस बात की जानकारी उसके मम्मी-पापा को नहीं लगनी चाहिए.
‘केवल 6 महीने जीऊंगा’
दरअसल, यह घटना हैदराबाद की है. ट्विटर पर डॉक्टर सुधीर कुमार ने लिखा कि मनु नाम के छह साल के बच्चे ने उनसे कहा कि डॉक्टर मैंने अपनी इस कैंसर बीमारी के बारे में सब कुछ पढ़ा है और मुझे पता है कि मैं केवल 6 महीने और जीऊंगा. लेकिन मैंने ये बात अपने माता-पिता को नहीं बताई क्योंकि वो परेशान होंगे. वो मुझसे बहुत प्यार करते हैं. प्लीज आप उन्हें इस बारे में मत बताना.
माता-पिता को भी पता था
इसके अलावा डॉक्टर ने यह भी लिखा कि मैं चौंक गया और कुछ देर के लिए बोल नहीं सका. इसके बाद मैंने बच्चे से कहा कि मैं इस बात का ध्यान रखूंगा. हालांकि उस बच्चे के माता-पिता को यह बात पता थी कि बच्चे को कैंसर है तब भी मैंने उसके माता-पिता को इस पूरी बातचीत के बारे में बताया. एक तरफ माता-पिता भी यह चाहते थे कि इसकी जानकारी बच्चे को ना पता चले और बच्चा भी यही चाहता था.
कैंसर की जंग हार गया मनु
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनु अब इस दुनिया में नहीं है. यह पूरी बातचीत कुछ पुरानी है और अब मनु जबकि कैंसर से जंग हार चुका है, तब जाकर डॉक्टर ने इस बातचीत के बारे में लोगों को बताया है. यह ट्वीट जमकर वायरल हुआ है. लोग उस बच्चे के जज्बे को सलाम दे रहे हैं और साथ ही श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
