Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस भयंकर ठंड में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो ना करें ये गलतियां, शीतलहर का प्रकोप

इस भयंकर ठंड में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो ना करें ये गलतियां, शीतलहर का प्रकोप

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पिछले कई दिनों राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है. दिल्ली के आयानगर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. उत्तर भारत में ठंड की वजह से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक के मामले भी बढ़े हैं. देश के कई राज्य ठंड का टॉर्चर झेल रहे हैं. इस मौसम में जरा सी हवा लगने पर भी आपको सर्दी-जुकाम और बुखार हो सकता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आप बीमार ना पड़ें, तो इसके लिए आप को कुछ गलतियां करने से बचना होगा और कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा. यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका ख्याल रखकर आप खुद को ठंड के इस टॉर्चर से सुरक्षित रख सकते हैं.

 

 

ठंड में भी खुद को हाइड्रेटेड रखें
सर्दियों में डिहाईड्रेशन की समस्या बहुत सामान्य है क्योंकि इस दौरान लोग कम पानी पीते हैं. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि ठंड में ज्यादा प्यास भी महसूस नहीं होती है लेकिन किसी भी मौसम में शरीर में पानी की कमी हानिकारक हो सकती है. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं. इसके अलावा खूब फल भी खाएं. खिचड़ी और दलिया जैसी चीजों में भी पानी होता है इसलिए ये भी आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगी.

 

 

इन फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
कड़ाके की ठंड में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में शरीर को गर्मी पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें. ठंड में तिल, गुड़ और ड्राई फ्रूट जैसी गर्म चीजें अपनी डेली डाइट में शामिल करें. इसके अलावा अपनी रोजाना की चाय में हल्दी, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च को मिलाएं. इससे ना केवल आपकी चाय का जायका बढ़ेगा बल्कि इससे आपके शरीर को कई फायदे भी होंगे.

 

 

बंद कमरे में अलाव ना जलाएं
ठंड से मौसम में अलाव जलाना बहुत आम बात है लेकिन कोशिश करें कि घर के अंदर अलाव ना जलाएं. अक्सर कुछ लोग कमरा गर्म रखने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद करके अलाव जलाते हैं जो बहुत खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस आपकी सांस भी रोक सकती है. इसलिए जब भी आप अलाव या अंगीठी का इस्तेमाल करें तो कमरा पूरी तरह से बंद नहीं करें. इससे निकलने वाली गैस को बाहर निकलने दें. इससे आपको सर्दी भी नहीं लगेगी और इससे निकलने वाली गैस आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएगी.

बुजुर्ग अपनी सेहत का रखें खास ख्याल
ठंड का मौसम सबसे ज्यादा बुजुर्गों को सताता है. ऐसे में बुजुर्गों को इस शीतलहर में अपना खास ख्याल रखना चाहिए. खुद को हाइड्रेडेट रखें और अपने खानपान का भी ध्यान रखें. अगर किसी को इस मौसम में हल्का बुखार या सीने में कोई संक्रमण हो तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.  बुजुर्गों को शीतलहर में कम से कम बाहर निकलना चाहिए और अगर बाहर निकलना भी पड़े तो अच्छी तरह खुद को ढंककर ही बाहर निकलें.

 

 

खुद को एक्टिव रखें
अक्सर ऐसा होता है कि भयंकर ठंड में लोग फिजिकल एक्टिविटी से बचते हैं और सिर्फ कमरे में ही बैठना पसंद करते हैं जो गलत आदत है. आपको इधर-उधर घूमना चाहिए. एक ही जगह बैठे रहने से आपको ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है जबकि चलने-फिरने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रहेगा. हालांकि यह ध्यान रखें कि आपको बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी भी नहीं करनी है. अगर काम करते हुए आपको थकान महसूस हो तो तुरंत ब्रेक लें.

 

 

शीतलहर से बचने यह तरकीब अपनाएं 
ज्यादा समय तक शीतलहर में रहना बहुत खतरनाक होता है. लंबे समय तक कम तापमान में रहने से शरीर गर्मी कम करने लगता है जिससे आपके शरीर का तापमान भी घटने लगता है. ऐसे में केवल एक भारी कोट या स्वैटर पहनने के बजाय अगर आप कई लेयर में कपड़े पहनते हैं तो इससे ठंडी हवा आपके शरीर के अंदर नहीं घुस सकेगी और आप ज्यादा बेहतर तरीके से ठंड से बच पाएंगे. इसके साथ ही यह ध्यान रखें कि आप इस मौसम में चुस्त कपड़े न पहनें. आपके कपड़े ढीले होने चाहिए क्योंकि इसमें आपका शरीर टाइट-फिटिंग वाले कपड़ों की तुलना में बेहतर तरीके से सांस ले पाता है और आप खुद भी कम्फर्टेबल होते हैं. अपने आपको गर्म कपड़ों से कवर करके रखें. खासतौर पर पैर, सिर और कानों को ढककर ही बाहर जाएं.

 

 

NEWS SOURCE : aajtak

do not make these mistakes faridabadnews faridabadnews24 If you want to avoid diseases in this severe cold outbreak of cold wave
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.