Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मनोहर सरकार ने पंचायतों के लिए किया 200 करोड़ का बजट मंजूर : नयनपाल रावत

मनोहर सरकार ने पंचायतों के लिए किया 200 करोड़ का बजट मंजूर : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24January 9, 2023No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने पंचायतों के लिए 200 करोड़ का बजट मंजूर किए है, जिससे कि गंावों का समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि पंचायतेें नहीं होने के चलते ढाई सालों तक गांवों का विकास नहीं हो पाया, लेकिन वर्ष 2023 में हम छोटी सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र में विकास का ऐसा सिलसिला चलाएंगे, जिससे कि सारी पूरी हो जाएगी। विधायक नयनपाल रावत रविवार को चंदावली स्थित अपने कार्यालय के मैदान में पृथला विधानसभा में विकास कार्याे को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित गांव विकास बैठक में नई पंचायतों के सरपंचों, पंचों व ब्लाक समिति के सदस्यों सहित बिजली, पुलिस आदि विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। विधायक नयनपाल रावत ने चुनावों के दिनों की याद ताजा करते हुए कहा कि इसी ग्राउंड से पृथला क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना आर्शीवाद दिया, जिसके चलते बिना पार्टी टिकट और झंडे के वह विधायक चुने और चंडीगढ़ विधानसभा में पहुंचे, लेकिन चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद ही कोरोना महामारी आने के चलते बुजुर्गाे का सम्मान और क्षेत्र का विकास करने का जो सपना उन्होंने संजोया था वह पूरा नहंी हो पाया, लेकिन अब चुनी गई पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर वह गांवों का समुचित विकास करवाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे।

 

 

 

विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि क्षेत्र की बाहर की सडक़ों की जहां तक बात है, अप्रैल-मई से पहले 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें से 60 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है और 15 करोड़ की सडक़ें बन चुकी है, जबकि बाकि सडक़ों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी और 15 फरवरी के बाद सडक़ों को बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने मौजूद पंच-सरपंच व मेम्बरों से कहा कि वह अपने-अपने गांवों के विकास का बजट बना लें ताकि उन्हें ग्रांट देकर गांवों का विकास करवाया जा सके। इस दौरान विधायक नयनपाल रावत ने मौजूद बिजली व पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि जब जनता ने सरपंचों को चुना है तो जिस प्रकार सरकार उन्हें तवज्जो देती है, उसी प्रकार पुलिस व बिजली विभाग अधिकारी भी उन्हेें मान सम्मान दें और उनके फोन उठाएं तथा कार्यालय पहुंचने पर उन्हें सम्मान देकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाए।

 

 

 

ग्राम विकास की यह बैठक धीरे-धीरे विशाल जनसभा में तब्दील हो गई और विधायक नयनपाल रावत ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह गांव की छोटी सरकारों को पूरी तवज्जो दे और उनके कार्याे को यथाशीघ्र पूरा करें। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, जिला परिषद उप चेयरमैन धर्म चौधरी, जिला परिषद पार्षद संदीप शर्मा पार्षद श्वेत स्नेहा, बल्लभगढ़ ब्लाक चेयरमैन चंद्रपाल, पृथला ब्लॉक चेयरमैन प्रतिनिधि रामनिवास तवर, बल्लभगढ़ ब्लॉक उप चेयरमैन रविंदर, पृथला ब्लॉक उप चेयरमैन गोपी, बिजली विभाग के एस.ई. नरेश कुमार कक्कड़, एसीपी सुखबीर ङ्क्षसह, एसएचओ बलराम साइबर सैल, बीडीपीओ अजीत सिंह, बीडीपीओ प्रवीण, एसडीईओ रामपाल सभी ब्लॉक मेंबर सभी सरपंच और मेंबर पंचायत दानी सरपंच, अमी चंद पीटीआई, निखिल बीसला सहित अनेकों गांवों के मौजिज व गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Manohar government approved a budget of 200 crores for panchayats: Nayanpal Rawat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.